सब्सक्राइब करें

Health Alert: क्या आपको धुंधला दिखने की हो रही है दिक्कत? कहीं ये किसी गंभीर बीमारी की संकेत तो नहीं

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 26 Jan 2025 08:30 PM IST
सार

नेत्र रोग विशेषज्ञ बताते हैं, ड्राई आइज की समस्या हो या मोतियाबिंद इन सभी में आंखों से धुंधला दिखाई देना एक आम लक्षण है। हालांकि कई अन्य गंभीर स्वास्थ्य स्थितियां भी आंखों की रोशनी को प्रभावित करने लगती हैं।

विज्ञापन
what causes blurry vision how diabetes and blood pressure affects your eyesight
धुंधला दिखने का कारण - फोटो : Freepik.com

आंखों को ईश्वर का वरदान माना जाता है, हालांकि दिनचर्या और आहार में गड़बड़ी के कारण आंखों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। यहां तक कि कम उम्र के लोग भी आंखों की तमाम दिक्कतों का शिकार हो रहे हैं। धुंधला दिखाई देना ऐसी ही एक आम समस्या है, जिसके कई संभावित कारण हो सकते हैं। आमतौर पर इसे आंखों की बीमारियों के एक लक्षण के तौर पर देखा जाता है, हालांकि कुछ स्थितियों में ये शरीर में पनप रही किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकती है। यही कारण है कि इसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।



उम्र बढ़ने के साथ-साथ आंखों से धुंधला दिखने, रोशनी कम होने जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं, हालांकि अगर समय रहते इसपर ध्यान दे दिया जाए तो आप किसी बड़ी समस्या से बचे रह सकते हैं। 

Trending Videos
what causes blurry vision how diabetes and blood pressure affects your eyesight
आंखों की समस्या - फोटो : Freepik.com

धुंधला दिखाई देने के हो सकते हैं कई कारण

नेत्र रोग विशेषज्ञ बताते हैं, ड्राई आइज की समस्या हो या मोतियाबिंद और ग्लूकोमा, इन सभी में आंखों से धुंधला दिखाई देना एक आम लक्षण माना जाता है। हालांकि हर बार ये समस्या आंखों की बीमारियों से संबंधित हो ये जरूरी नहीं है। कई अन्य गंभीर स्वास्थ्य स्थितियां भी आंखों की रोशनी को प्रभावित करने लगती हैं, जिनपर समय पर ध्यान देना और इलाज प्राप्त करना जरूर हो जाता है। आइए इन समस्याओं के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
what causes blurry vision how diabetes and blood pressure affects your eyesight
आंखों की देखभाल जरूरी - फोटो : Freepik.com

आपको मोतियाबिंद तो नहीं है?

मोतियाबिंद आंखों की एक आम समस्या है जो उम्र बढ़ने के साथ लोगों में देखी जाती रही है। 55 वर्ष की आयु के बाद आमतौर पर मोतियाबिंद होने का खतरा अधिक हो जाता है। हालांकि अध्ययनों में पाया गया है कि ये समस्या बच्चों और वयस्कों को भी प्रभावित कर सकती है। आंकड़ों के अनुसार, बच्चों में मोतियाबिंद के मामले प्रति 10,000 बच्चों में 1 से 15 के बीच हो सकते हैं।

मोतियाबिंद के कारण आपको रंग फीके लग सकते हैं, रात में देखना मुश्किल हो सकता है और आप चकाचौंध के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं। इस स्थिति का समय रहते निदान और इलाज जरूर हो जाता है।

what causes blurry vision how diabetes and blood pressure affects your eyesight
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com

आपको ब्लड प्रेशर की दिक्कत तो नहीं?

ब्लड प्रेशर बढ़ना या कम होना दोनों ही सेहत के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक है। उच्च रक्तचाप की स्थिति रक्त वाहिकाओं और तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंचाकर आपकी आंखों को प्रभावित कर सकती है। इससे दृष्टि हानि, धुंधली दृष्टि या दोहरी दृष्टि जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसी तरह से ब्लड प्रेशर लो होने के कारण भी आपको धुंधला दिखने या आंखों के सामने अंधेरा छाने जैसी समस्या हो सकती है।

इन संकेतों को अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि ब्लड प्रेशर में अनियमितता से हृदय रोग और हार्ट अटैक का जोखिम रहता है।

विज्ञापन
what causes blurry vision how diabetes and blood pressure affects your eyesight
डायबिटीज के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

बढ़ तो नहीं गया है आपका शुगर?

ब्लड प्रेशर की ही तरह से शुगर का बढ़ना भी आपकी आंखों पर असर डाल सकता है। अगर आपका शुगर लेवल ठीक तरह से नियंत्रित नहीं रहता है तो इसके कारण रक्त वाहिकाओं की समस्या होने लगती है। मधुमेह से पीड़ित लोगों में रेटिनोपैथी तथा आंखों की अन्य समस्याओं का खतरा अधिक होता है। अगर आपको भी कुछ समय से धुंधला दिख रहा हो तो इसकी जांच कराएं। हाई शुगर की स्थिति को अगर बिना उपचार के छोड़ दिया जाए तो इसके कारण कई गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं।



----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed