फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: शरीर में सूजन को न लें हल्के में, इन गंभीर स्थितियों का भी हो सकता है संकेत, लापरवाही पड़ सकती है भारी

Thu, 07 Jul 2022 06:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 07 Jul 2022 06:44 PM IST
विज्ञापन
What Disease Causes Swelling On Body And Face Know Details In Hindi
शरीर में सूजन की समस्या के बारे में जानिए - फोटो : iStock

शरीर में कुछ बीमारियों-स्थितियों की प्रतिक्रिया में सूजन की दिक्कत हो सकती है। ऐसे संकेतों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता होती है, क्योंकि कुछ स्थितियों में यह बड़ी समस्याओं का संकेत भी हो सकती है। डॉक्टर बताते हैं, शरीरे के किसी अंग या फिर त्वचा का सामान्य से बड़ा हो जाना सूजन को दर्शाता है। कीड़े के काटने, बीमारी या चोट लगने की प्रतिक्रिया के स्वरूप भी यह समस्या हो सकती है।



कई बार आंतरिक चोट, किसी दवा का साइड इफेक्ट या संक्रमण की स्थिति भी सूजन का कारण बन सकती है, यही कारण है कि इस समस्या पर विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है। 

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कुछ बीमारियों के कारण भी सूजन की स्थिति बनी रह सकती है, इसे एक संकेत के तौर पर भी देखा जाना चाहिए। सूजन चेहरे, पेट, त्वचा, आंख जैसे कई अंगों में हो सकती है। बोस्टन चिल्ड्रन हॉस्पिटल के अनुसार, हृदय, लिवर और किडनी की बीमारियों के कारण शरीर के विभिन्न हिस्सों में सूजन आ सकती है। ऐसे में सूजन की समस्या को हमेशा गंभीरता से नोटिस करें। आइए जानते हैं कि किन स्थितियों में शरीर में सूजन हो जाती है, यह स्थितियां कितनी गंभीर हो सकती है?

What Disease Causes Swelling On Body And Face Know Details In Hindi
चोट लगने के कारण होने वाली सूजन - फोटो : iStock

चोट के कारण शरीर में सूजन

शरीर में होने वाली सूजन की समस्या कभी-कभी इंफ्लामेशन या चोट के कारण भी हो सकती है। जब शरीर का कोई हिस्सा चोटिल हो जाता है तब प्रतिरक्षा प्रणाली इंफ्लामेटरी रिस्पॉस के माध्यम से  चोट को ठीक करने और संक्रमण से बचाने में मदद करती हैं। इस तरह से इंफ्लामेटरी रिस्पॉस के कारण प्रभावित हिस्से में सूजन की समस्या देखी जा सकती है। इस तरह के सूजन को कम करने के लिए डॉक्टर गर्म या ठंडी सेकाई करने की सलाह देते हैं।

What Disease Causes Swelling On Body And Face Know Details In Hindi
सूजन आने के कारणों को जानिए - फोटो : Pixabay

आंतरिक सूजन की स्थिति

सूजन की समस्या आंतरिक रूप से भी हो सकती है। हृदय, लिवर और किडनी की बीमारियों के कारण इन अंगों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में सूजन हो सकती है। इस तरह के सूजन की स्थिति में अन्य कई प्रकार के लक्षण जैसे तेज खांसी, अत्यधिक थकान, सांस लेने में दिक्क्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन स्थितियों में शीर्घ चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What Disease Causes Swelling On Body And Face Know Details In Hindi
पैरों में सूजन क्यों होता है? - फोटो : iStock

पैरों और निचले हिस्सों में सूजन

पैरों में सूजन बने रहने के कई कारण हो सकते हैं। सामान्यतौर पर गर्भावस्था, लंबे समय तक खड़े रहना, पैर की नसों की समस्या, दिल की धड़कन से संबंधित दिक्कत और क्रोनिक फेफड़ों की बीमारी वाले लोगों में पैरों और शरीर के कई अन्य हिस्सों में सूजन की दिक्कत हो सकती है। इन स्थितियों को भी विशेषज्ञ काफी गंभीर मानते हैं, जिसमें त्वरित रूप से चिकित्सा और अत्यंत सावधानी की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
What Disease Causes Swelling On Body And Face Know Details In Hindi
चेहरे में सूजन के क्या कारण हैं? - फोटो : pixabay

चेहरे और आंखों में सूजन

चेहरे की सूजन का सबसे आम कारण दांत या त्वचा का संक्रमण और आंखों में सूजन का कारण एलर्जी की प्रतिक्रिया को माना जाता है। चेहरे की सूजन कई अन्य कारणों जैसे निर्जलीकरण, हार्मोनल असंतुलन या चेहरे पर चोट लगने पर भी हो सकती है। आंखों में होने वाले संक्रमण की स्थिति पर समय पर ध्यान  न देने के कारण यह समस्या काफी गंभीर रूप भी ले सकती है।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed