पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Blood Pressure: लो बीपी में ये चीजें खा लीं तो अस्पताल में होना पड़ सकता है भर्ती, बरतें सावधानी

Sun, 05 Jul 2026 06:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 05 Jul 2026 06:00 PM IST
सार

कई बार अनजाने में खाए गए कुछ फूड्स ब्लड प्रेशर को काफी लो कर सकते हैं, जिससे बेहोशी, गिरने, चोट लगने और गंभीर मामलों में अस्पताल में भर्ती होने तक की नौबत आ सकती है। आइए जानते हैं आपको क्या नहीं खाना चाहिए?

विज्ञापन
what foods not to eat with low blood pressure me kya nahi khana chahiye
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

ब्लड प्रेशर की समस्या मौजूदा समय में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र वालों में देखी जा रही है। जब आपका दिल शरीर में खून पंप करता है, तो वह रक्त वाहिकाओं (धमनियों) की दीवारों पर दबाव डालता है, इसी दबाव या बल को ब्लड प्रेशर कहते हैं। जब दबाव लगातार बढ़ा रहता है तो इससे सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर को हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और किडनी की बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ब्लड प्रेशर का सामान्य से अधिक रहना तो खतरनाक है ही साथ ही इसका लो रहना भी सेहत के लिए गंभीर समस्याओं का कारण हो सकता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर 90/60 mmHg या उससे कम रहता है तो सावधान हो जाइए। हाई बीपी की तरह ही लो बीपी के भी कई नुकसान हो सकते हैं।

इतना ही नहीं लो बीपी में अगर आप खान-पान में लापरवाही करते हैं या कुछ गड़बड़ चीजें खा लेते हैं तो आपके लिए मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं।

what foods not to eat with low blood pressure me kya nahi khana chahiye
लो ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com

क्या आपका ब्लड प्रेशर भी रहता है लो?

अगर आपको भी अक्सर चक्कर आते हैं, कमजोरी महसूस होती है या अचानक आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है, तो ये लो बीपी का संकेत हो सकता है। इसमें तुरंत अपने डॉक्टर से मिलकर इलाज कराना चाहिए। इसके अलावा  आपको अपनी डाइट को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

आमतौर पर लोग हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं जो बीपी कम करते हैं, लेकिन यही चीजें लो बीपी वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। कई बार अनजाने में खाई गई कुछ चीजें ब्लड प्रेशर को काफी लो कर सकती हैं, जिसके कारण बेहोशी, चोट लगने और गंभीर मामलों में अस्पताल में भर्ती होने तक की नौबत आ सकती है।

what foods not to eat with low blood pressure me kya nahi khana chahiye
चुकंदर का ब्लड प्रेशर पर असर - फोटो : Freepik.com

लो बीपी में चुकंदर न खाएं

अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर लो रहता है तो जिन चीजों से आपको परहेज की जरूरत है, चुकंदर उनमें सबसे पहले आता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
what foods not to eat with low blood pressure me kya nahi khana chahiye
लहसुन खाने से क्या होता है? - फोटो : freepik.com

लहसुन और मेथी से भी करें परहेज
 

  • लहसुन हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो ब्लड प्रेशर कम करने के लिए जाने जाते हैं। यदि किसी व्यक्ति का बीपी पहले से कम है या वह बीपी की दवा ले रहा है, तो बहुत अधिक मात्रा में कच्चा लहसुन नहीं खाना चाहिए
  • इसी तरह से मेथी और कुछ हर्बल उत्पादों को भी ब्लड प्रेशर कम करने वाले प्रभावों के लिए जाना जाता रहा है। इसलिए लो बीपी वाले लोगों को इनका अत्यधिक सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
what foods not to eat with low blood pressure me kya nahi khana chahiye
लो ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Adobe Stock

बीपी लो रहता है तो इन बातों का भी रखें ध्यान

शराब हाई या लो दोनों तरह के ब्लड प्रेशर वालों के लिए खतरनाक है। शराब पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे ब्लड प्रेशर और लो हो सकता है। लो बीपी वाले लोगों में इससे चक्कर, कमजोरी और गिरने का खतरा बढ़ जाता है। 

यदि अचानक चक्कर आए, हाथ-पैर कांपने लगें या अंधेरा छाने लगे तो तुरंत बैठ जाएं या पैरों को थोड़ा ऊपर उठाकर लेट जाएं। बार-बार लो बीपी होने पर केवल घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें,  तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed