सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: क्या है ABC जूस जिसे सेहत के लिए माना जाता है बहुत फायदेमंद, जरूर बनाइए इसे आहार का हिस्सा

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Mar 2025 07:33 PM IST
सार

एबीसी जूस को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। एबीसी का मतलब है- एप्पल, बीटरूट और कैरेट। सेब, चुकंदर और गाजर के जूस का मिश्रण आपकी अच्छी सेहत के जरूरी ज्यादातर पोषक तत्वों की पूर्ति करने में मददगार है। 

विज्ञापन
What Is ABC Juice and Its Benefits know apple, beetroot, and carrot juices ke fayde
खाली पेट कौन सा जूस पीना चाहिए? - फोटो : Freepik.com

अच्छी सेहत के लिए खान-पान को ठीक रखना बहुत जरूरी माना जाता है। आप जिन चीजों का सेवन करते हैं उनका सेहत पर सीधा असर होता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित रूप से आहार के माध्यम से शरीर के लिए जरूरी आवश्यक पोषक तत्वों के सेवन की सलाह देते हैं। अच्छी सेहत चाहते हैं तो कुछ प्रकार के जूस को अपने आहार का हिस्सा जरूर बना लें। फलों-सब्जियों के जूस में भरपूर पौष्टिकता, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपको कई प्रकार की गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचाए रखने में मदद करते हैं।



आहार विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को रोजाना एबीसी (ABC) जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। ये जूस शरीर के लिए आवश्यक अधिकतर पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। आइए जानते हैं एबीसी जूस क्या है? क्यों इसे सेहत के लिए इतना लाभकारी माना जाता रहा है?

Trending Videos
What Is ABC Juice and Its Benefits know apple, beetroot, and carrot juices ke fayde
एबीसी जूस पीने के क्या फायदे हैं? - फोटो : Adobe stock

क्या होता है एबीसी जूस?

एबीसी जूस को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। एबीसी का मतलब है- एप्पल, बीटरूट और कैरेट। सेब, चुकंदर और गाजर के जूस का मिश्रण आपकी अच्छी सेहत के जरूरी ज्यादातर पोषक तत्वों की पूर्ति करने में मददगार है। आहार विशेषज्ञ बताते हैं अगर आप 100 मिलीलीटर एबीसी जूस का सेवन करते हैं तो इससे 45-50 कैलोरी, 10-12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 8-9 ग्राम शर्करा, 0.5 ग्राम प्रोटीन और आवश्यक विटामिन्स और खनिज प्राप्त हो सकते हैं।

बॉडी को डिटॉक्स करने, पाचन और त्वचा को स्वस्थ रखने के साथ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वेट लॉस में इस जूस का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is ABC Juice and Its Benefits know apple, beetroot, and carrot juices ke fayde
जूस पीन के कई सारे फायदे - फोटो : Freepik.com

नियमित रूप से इस जूस पीने के कई सारे लाभ

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को हाइड्रेटेड रखने, हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर बनाने और क्रोनिक बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए एबीसी जूस का सेवन करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। सुबह खाली पेट इस जूस को पीने से शरीर को डिटॉक्स करने (विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने) में लाभ मिल सकता है।

वजन कम करने के इच्छुक लोगों के लिए एबीसी जूस काफी फायदेमंद हो सकता है। ये लो कैलोरी वाला होता है। गाजर में मौजूद पोटैशियम और फाइबर की मात्रा आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखती है।

What Is ABC Juice and Its Benefits know apple, beetroot, and carrot juices ke fayde
पाचन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी - फोटो : Freepik.com

पाचन और त्वचा के लिए भी इसके लाभ

एबीसी जूस पीना आपको चमकती त्वचा और स्वस्थ बाल प्राप्त करने में आपके लिए मददगार हो सकता है। इस जूस में मौजूद विटामिन्स और खनिज त्वचा की लोच को बढ़ावा देते हैं, उम्र बढ़ने के कारण चेहरे पर होने वाले दुष्प्रभावों को कम करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं आपकी गट हेल्थ को ठीक रखने के साथ पाचन में सुधार करने के लिए भी ये बहुत फायदेमंद हो सकता है। 

मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने, मल त्याग को नियमित रखने और कब्ज को कम करने में ये आपके लिए बहुत लाभप्रद हो सकता है। इसमें मौजूद गाजर आपके आंखों के स्वस्थ रखने में सहायता करता है।

विज्ञापन
What Is ABC Juice and Its Benefits know apple, beetroot, and carrot juices ke fayde
जूस को लेकर बरतें ये सावधानियां - फोटो : Freepik.com

इन बातों का रखें ध्यान

इस जूस पीने के वैसे तो कई सारे फायदे हैं पर कुछ लोगों के लिए ये नुकसानदायक हो सकता है। 

इस जूस के अधिक सेवन के कारण कुछ लोगों को गैस और सूजन जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का अनुभव हो सकता है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या रही है, उन्हें भी जूस के सेवन को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इससे शुगर लेवल बढ़ने का खतरा हो सकता है। इसके अलावा यदि आपका ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो भी इसका सेवन कम से कम करें। चुकंदर आपके ब्लड प्रेशर को और भी लो कर सकती है। आहार विशेषज्ञ की सलाह पर इस जूस का सेवन करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। 



---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed