सब्सक्राइब करें

Gaslighting: क्या होती है गैसलाइटिंग? ऐसे चेक करें कि कहीं आप तो नहीं हो रहे हैं इसके शिकार

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 22 Feb 2026 12:10 PM IST
सार

Signs of Psychological Manipulation: आज के समय गैसलाइटिंग शब्द काफी प्रचलन में है। ये शब्द एक ऐसी भावनात्मक शोषण को दर्शाता है जिसमें इंसान खुद को ही दोषी मानने लगता है, धीरे-धीरे इस स्थिति को स्वीकार लेता है। ये स्थिति अवसाद और एग्जाइटी जैसी समस्याओं को जन्म देती है। इसलिए आइए जानते हैं कि कहीं आपका पार्टनर भी तो आपके साथ गैसलाइटिंग नहीं करता है।

विज्ञापन
What is Gaslighting? Psychological Signs, Impact, and How to Protect Yourself from Emotional Manipulation
गैसलाइटिंग - फोटो : Freepik

What is Gaslighting In Relationships: मानसिक स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के इस दौर में 'गैसलाइटिंग' एक ऐसा शब्द बनकर उभरा है, जिसे समझना हर किसी के लिए जरूरी है। यह भावनात्मक शोषण का एक अत्यंत सूक्ष्म और गहरा रूप है, जहां प्रेम या चिंता के मुखौटे के पीछे सामने वाले को सेल्फ डाइट में डाल दिया जाता है। इस प्रक्रिया में सामने वाला व्यक्ति अपनी ही याददाश्त, वास्तविकता और मानसिक स्थिरता पर संदेह करने के लिए इस कदर मजबूर कर देता है कि आप स्वयं को ही कसूरवार मानने लगते हैं।



क्या होता है गैसलाइटिंग?
इस शब्द की उत्पत्ति 1944 की प्रसिद्ध फिल्म 'गैसलाइट' से हुई थी। आज यह रिश्तों से लेकर वर्कप्लेस तक एक गंभीर मनोवैज्ञानिक समस्या बन चुकी है। गैसलाइटिंग करने वाला व्यक्ति तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करता है और भावनाओं को 'ओवररिएक्टिंग' या 'पागलपन' का नाम देकर आपको भ्रमित कर देता है। ऐसे में सेल्फ-डाउट की संभावना काफी बढ़ जाती है। धीरे-धीरे यह स्थिति आपके आत्मविश्वास को पूरी तरह खोखला कर देती है, जिससे आप अपनी पहचान खोकर उस व्यक्ति पर भावनात्मक रूप से निर्भर हो जाते हैं।

Trending Videos
What is Gaslighting? Psychological Signs, Impact, and How to Protect Yourself from Emotional Manipulation
गैसलाइटिंग कैसे पहचानें? - फोटो : Freepik

कैसे पहचानें गैसलाइटिंग के संकेत?
अगर आपका पार्टनर या कोई करीबी बार-बार कहता है कि "मैंने ऐसा कभी नहीं कहा" या "तुम बहुत ज्यादा सोच रहे हो", तो सावधान हो जाएं। गैसलाइटिंग करने वाले लोग अक्सर अपनी गलतियों को छिपाने के लिए आप पर ही दोष मढ़ देते हैं। वे आपकी उपलब्धियों को छोटा दिखाते हैं और आपकी चिंताओं को 'पागलपन' करार देते हैं। जब आप अपनी ही याददाश्त पर भरोसा करना बंद कर दें, तो समझ लें कि आप शिकार हो रहे हैं।


ये भी पढ़ें- Holi 2026: इस होली रिश्ते में घोल दें प्यार का रंग, कपल्स के लिए 7 रोमांटिक आइडियाज
विज्ञापन
विज्ञापन
What is Gaslighting? Psychological Signs, Impact, and How to Protect Yourself from Emotional Manipulation
रिलेशनशिप में गैसलाइटिंग - फोटो : Freepik

मानसिक सेहत पर इसका गहरा प्रभाव
गैसलाइटिंग का शिकार व्यक्ति अक्सर 'एंग्जायटी' और कम आत्मविश्वास से जूझने लगता है। उसे हर छोटी बात के लिए माफी मांगने की आदत पड़ जाती है, भले ही उसकी गलती न हो। लंबे समय तक इस स्थिति में रहने से व्यक्ति 'आइसोलेशन' का शिकार हो जाता है क्योंकि उसे लगता है कि कोई उसकी बात पर यकीन नहीं करेगा। यह मानसिक प्रताड़ना डिप्रेशन का बड़ा कारण बनती है।


ये भी पढ़ें- Ramadan Born Baby Names: रमजान में जन्मी बेटियों के लिए सबसे सुंदर इस्लामिक नामों की लिस्ट
What is Gaslighting? Psychological Signs, Impact, and How to Protect Yourself from Emotional Manipulation
रिलेशनशिप - फोटो : Freepik

गैसलाइटिंग से खुद को कैसे बचाएं?
इस चक्र को तोड़ने का पहला कदम है 'जागरूकता'। अपने संवादों का रिकॉर्ड रखना शुरू करें, जैसे कि मैसेज या डायरी लिखना, ताकि आप खुद को सच की याद दिला सकें। अपनी सीमाओं को स्पष्ट करें और अगर संभव हो, तो उस टॉक्सिक वातावरण से दूरी बना लें। अपने भरोसेमंद दोस्तों या परिवार के सदस्यों से बात करें जो आपको बाहरी और निष्पक्ष नजरिया दे सकें।

विज्ञापन
What is Gaslighting? Psychological Signs, Impact, and How to Protect Yourself from Emotional Manipulation
रिलेशनशिप - फोटो : Adobe Stock
पेशेवर से मदद ले
गैसलाइटिंग केवल एक बहस नहीं, बल्कि एक गंभीर भावनात्मक शोषण है। अगर आप खुद को इस स्थिति से बाहर निकालने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं, तो किसी थैरेपिस्ट या काउंसलर की मदद लेने में संकोच न करें। अपनी सहज बुद्धि पर भरोसा करना सीखें और ध्यान रखें कि आपकी भावनाएं जायज हैं। आत्म-सम्मान की रक्षा करना किसी भी रिश्ते को निभाने से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed