सब्सक्राइब करें

Yoga For Stomach: कब्ज-एसिडिटी से परेशान हैं? रोजाना करें ये चार योग, जड़ से दूर होंगी पाचन की समस्याएं

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 23 Feb 2026 07:30 AM IST
सार

Yoga for Stomach Problems: आज के समय में बहुत से ऐसे लोग हैं जो पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में योग ऐस ऐसा माध्यम है जिसका अगर निरंतर अभ्यास किया गया तो पाचन संबंधी समस्याओं को जड़ से दूर किया जा सकता है। आइए इस लेख में चार ऐसी योग के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Yoga for Digestion: 4 Best Poses to Cure Constipation, Gas, and Acidity Permanently
वज्रासन योग - फोटो : Freepik

Effective Yoga For Constipation: आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली, अनियमित खान-पान और तनाव का सबसे बुरा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं अब हर दूसरे व्यक्ति की परेशानी बन चुकी है। हालांकि लोग तुरंत राहत के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन अगर योग का सहारा लिया जाए तो इस समस्या को स्थायी रूप से खत्म किया जा सकता है। योग न सिर्फ पेट की मांसपेशियों को मजबूती देता है, बल्कि आंतरिक अंगों की मालिश कर ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करता है।



अगर आप भी सुबह उठते ही पेट के भारीपन या सीने में जलन से परेशान रहते हैं, तो अपनी दिनचर्या में कुछ योगासन शामिल करके अपने पाचन संबंधी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। ये योग शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसलिए आइए इस लेख में उन योगासनों के बारे में जानते हैं जो आपके पाचन को ठीक रखने में मदद कर सकते हैं।

Trending Videos
Yoga for Digestion: 4 Best Poses to Cure Constipation, Gas, and Acidity Permanently
बालासन योगा - फोटो : Freepik

वज्रासन और बालासन
वज्रासन एकमात्र ऐसा आसन है जिसे भोजन के तुरंत बाद भी किया जा सकता है। यह पैरों में रक्त के प्रवाह को कम कर पाचन क्षेत्र में रक्त संचार बढ़ाता है।

वहीं बालासन पेट के अंगों पर हल्का दबाव डालता है, जिससे गैस और तनाव से राहत मिलती है। ये दोनों आसन मिलकर पेट को शांत करते हैं और खाए हुए भोजन को ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया को तेज करते हैं।


ये भी पढ़ें- Bhujangasana Benefits: रोज सिर्फ 5 मिनट करें भुजंगासन और देखें कमाल के फायदे
विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga for Digestion: 4 Best Poses to Cure Constipation, Gas, and Acidity Permanently
पवनमुक्तासन - फोटो : Freepik

पवनमुक्तासन
जैसा कि नाम से स्पष्ट है, पवनमुक्तासन शरीर से अनावश्यक वायु या गैस को बाहर निकालने के लिए सबसे प्रभावी है। इसे खाली पेट करने से आंतों में जमा मल को आगे बढ़ने में मदद मिलती है, जिससे पुरानी कब्ज की समस्या दूर होती है। यह पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों को टोन करता है और एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को काफी हद तक कम करने में सहायक है।


ये भी पढ़ें- Uttanasana Benefits: पेट की चर्बी घटानी है? आज से शुरू करें यह आसान योगासन
 
Yoga for Digestion: 4 Best Poses to Cure Constipation, Gas, and Acidity Permanently
भुजंगासन - फोटो : Freepik

भुजंगासन
भुजंगासन या कोबरा पोज पेट की मांसपेशियों को एक बेहतरीन खिंचाव देता है, जिससे कब्ज की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है। जब आप अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाते हैं, तो यह सीधे तौर पर लिवर और किडनी को उत्तेजित करता है। यह आसन न केवल पाचन में सुधार करता है, बल्कि रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाकर मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है, जो स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद करता है।

विज्ञापन
Yoga for Digestion: 4 Best Poses to Cure Constipation, Gas, and Acidity Permanently
वज्रासन योग - फोटो : Freepik

निरंतरता और सही विधि का महत्व
पाचन संबंधी विकारों को दूर करने के लिए योग का अभ्यास नियमित रूप से करना चाहिए। ध्यान रखें कि भुजंगासन और पवनमुक्तासन जैसे आसन खाली पेट ही प्रभावी होते हैं। योग के साथ पर्याप्त पानी पीना और फाइबर युक्त आहार लेना आपकी रिकवरी को दोगुना तेज कर देगा। अगर आपको स्लिप डिस्क या पेट की कोई गंभीर सर्जरी हुई है, तो विशेषज्ञ की सलाह के बिना इन आसनों को न करें। स्वस्थ पेट ही सुखी जीवन का आधार है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed