Gussa Kam Karne Ke Liye Yoga: गुस्सा एक स्वाभाविक भावना है, लेकिन यदि इसे नियंत्रित न किया जाए तो यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में तनाव, अपेक्षाएं और प्रतिस्पर्धा के कारण चिड़चिड़ापन और क्रोध बढ़ना आम बात है। ऐसे में योग एक प्रभावी और प्राकृतिक उपाय है। नियमित अभ्यास से मन शांत होता है, धैर्य बढ़ता है और सोच सकारात्मक बनती है।
{"_id":"6996a3f79234792e9d0c9a80","slug":"best-yoga-for-anger-control-and-stress-management-ke-liye-yoga-2026-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yoga For Anger Control: गुस्सा आता है? ये 5 योगासन 5 मिनट में कर सकते हैं दिमाग ठंडा","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
Yoga For Anger Control: गुस्सा आता है? ये 5 योगासन 5 मिनट में कर सकते हैं दिमाग ठंडा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:34 AM IST
सार
Anger Control Yoga : जब भी आपको गुस्सा आए, प्रतिक्रिया देने से पहले 5-10 मिनट योग या प्राणायाम करें। यह आपकी सोच को संतुलित करेगा और रिश्तों को बेहतर बनाएगा।
विज्ञापन
गुस्सा शांत करने के लिए योग
- फोटो : Pexel
Trending Videos
बालासन योगा
- फोटो : Freepik
बालासन
इस आसन के अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठें, आगे की ओर झुकें और माथा जमीन से लगाएँ। हाथ आगे या पीछे रखें। 1-3 मिनट तक गहरी सांस लें।
लाभ:
-
मानसिक तनाव कम करता है
-
नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करता है
-
तुरंत शांति का अनुभव देता है
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुलोम-विलोम प्राणायाम (Alternate Nostril Breathing)
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुलोम-विलोम प्राणायाम
एक नासिका से साँस अंदर लें, दूसरी से बाहर छोड़ें। 5-10 मिनट तक करें।
लाभ:
-
मस्तिष्क में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाता है
-
गुस्सा, चिंता और बेचैनी कम करता है
-
भावनात्मक संतुलन बनाता है।
भ्रामरी प्राणायाम
- फोटो : Amar Ujala
भ्रामरी प्राणायाम
आंखें बंद करें, गहरी साँस लें और साँस छोड़ते समय मधुमक्खी जैसी गुनगुनाहट करें।
लाभ:
-
तुरंत दिमाग को शांत करता है
-
क्रोध और तनाव कम करता है
-
ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में सहायक
विज्ञापन
वज्रासन योग
- फोटो : Freepik
वज्रासन
घुटनों के बल बैठकर एड़ियों पर बैठें। रीढ़ सीधी रखें और गहरी सांस लें।
लाभ:
-
मन को स्थिर करता है
-
धैर्य और संयम बढ़ाता है