{"_id":"69918181b8ebdc6e4800566b","slug":"yoga-for-biceps-how-to-get-strong-toned-arms-yoga-exercises-hindi-2026-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yoga For Toned Arms: बिना डंबल्स बाइसेप्स चाहिए? ये योगासन देंगे शानदार परिणाम","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
Yoga For Toned Arms: बिना डंबल्स बाइसेप्स चाहिए? ये योगासन देंगे शानदार परिणाम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:50 PM IST
सार
Yoga For Biceps: योग न सिर्फ मसल्स को टोन करता है, बल्कि शरीर की लचीलापन, स्टैमिना और मानसिक संतुलन भी बढ़ाता है। अगर आप फिटनेस के साथ मानसिक शांति भी चाहते हैं, तो आज से ही कुछ योगासनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
विज्ञापन
1 of 5
मसल्स कैसे बनाएं
- फोटो : Freepik.com
Link Copied
Muscles Kaise Banaye: आज के समय में हर पुरुष मजबूत और टोंड आर्म्स (Biceps & Triceps) चाहता है। ज्यादातर लोग इसके लिए जिम और वेट ट्रेनिंग का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग से भी बाजुओं को मजबूत और शेप में लाया जा सकता है?
मजबूत और टोंड बाजू पाने के लिए भारी वजन उठाना ही जरूरी नहीं है। नियमित योग अभ्यास से भी आप शानदार आर्म स्ट्रेंथ और मसल डेफिनिशन पा सकते हैं। योग न सिर्फ मसल्स को टोन करता है, बल्कि शरीर की लचीलापन, स्टैमिना और मानसिक संतुलन भी बढ़ाता है। अगर आप फिटनेस के साथ मानसिक शांति भी चाहते हैं, तो आज से ही कुछ योगासनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
योग या जिम, क्या है बेहतर?
जहां जिम में तेजी से मसल गेन होता है, वहीं योग से स्ट्रेंथ के साथ लचीलापन और मानसिक एकाग्रता बढ़ती है। यदि आप प्राकृतिक और सस्टेनेबल तरीके से टोंड आर्म्स चाहते हैं, तो योग एक बेहतरीन विकल्प है।
योग से टोंड आर्म्स पाने के टिप्स
रोजाना कम से कम 20–30 मिनट अभ्यास करें।
शुरुआत में 3-4 राउंड करें।
प्रोटीन और संतुलित आहार लें।
सही फॉर्म पर ध्यान दें।
ओवरट्रेनिंग से बचें।
आइए जानते हैं ऐसे असरदार योगासन जो मजबूत और टोंड आर्म्स पाने में मददगार हैं।
Trending Videos
2 of 5
दंडासन
- फोटो : Amar Ujala
चतुरंग दंडासन
यह आसन पुश-अप की तरह दिखता है और बाजुओं के लिए बेहद प्रभावी है। जानिए इसके फायदे,
बाइसेप्स और ट्राइसेप्स मजबूत होते हैं।
कंधों और छाती की मांसपेशियां टोन होती हैं।
कोर स्ट्रेंथ बढ़ती है।
कैसे करें
प्लैंक पोजिशन में आएं, कोहनियों को 90 डिग्री तक मोड़ें और शरीर को सीधा रखते हुए होल्ड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अधो मुख श्वासन
- फोटो : amar ujala
अधोमुख श्वानासन
यह आसन पूरे शरीर के साथ बाजुओं को भी मजबूत करता है। इसके फायदे हैं,
कंधे और हाथ मजबूत
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर
स्टैमिना में सुधार
कैसे करें
हाथ और पैरों को जमीन पर रखकर शरीर को उल्टे V आकार में उठाएं।
4 of 5
प्लैंक
- फोटो : इंस्टाग्राम
फलकासन
फलकासन बाजुओं और कोर के लिए सबसे असरदार आसनों में से एक है। इस आसन के अभ्यास के कई फायदे हैं,
आर्म्स टोन होते हैं
पेट की चर्बी कम करने में सहायक
शरीर की सहनशक्ति बढ़ाता है
कैसे करें
पुश-अप पोजिशन में आकर शरीर को सीधा रखें और 30-60 सेकंड तक होल्ड करें।
विज्ञापन
5 of 5
वशिष्ठासन
- फोटो : Adobe
वशिष्ठासन
यह आसन बाजुओं के साथ कलाई और कंधों को भी मजबूत करता है। जानें इस आसन के फायदे,
ट्राइसेप्स पर ज्यादा प्रभाव
बैलेंस और स्टेबिलिटी बढ़ती है
साइड फैट कम करने में मदद
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था में योग को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।