सब्सक्राइब करें

Yoga For Normal Delivery: नॉर्मल डिलीवरी के लिए महिलाएं आज से ही शुरू करें ये 5 योगासन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 13 Feb 2026 10:39 AM IST
सार

Yoga For Normal Delivery : गर्भवती अगर सी सेक्शन की जगह नाॅर्मल डिलीवरी चाहती हैं तो उन्हें कुछ योगासनों का अभ्यास नियमित करना चाहिए। डाॅक्टर की सलाह और विशेषज्ञ की देखरेख में इन आसनों का अभ्यास करें।

विज्ञापन
Pregnancy Yoga Tips For Normal Delivery Ke Liye Yogasan in Hindi
गर्भवती के लिए योग - फोटो : FreePik

गर्भावस्था हर महिला के जीवन का एक खास और संवेदनशील समय होता है। इस दौरान शरीर और मन दोनों में कई बदलाव आते हैं। ज्यादातर महिलाएं चाहती हैं कि उनकी डिलीवरी नॉर्मल हो, ताकि रिकवरी जल्दी हो और शरीर पर कम असर पड़े। ऐसे में नियमित और सही तरीके से किया गया योगाभ्यास काफी मददगार साबित हो सकता है। योग न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम करता है और प्रसव प्रक्रिया को सहज बनाने में मदद करता है। 



अगर महिलाएं गर्भावस्था के दौरान सही मार्गदर्शन में नियमित योगासन करती हैं, तो नॉर्मल डिलीवरी की संभावना काफी बढ़ सकती है। योग शरीर को लचीला, मजबूत और प्रसव के लिए तैयार करता है। ध्यान रखें कि हर महिला का शरीर अलग होता है, इसलिए किसी भी अभ्यास से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है। यहां गर्भवती के लिए कुछ आसान आसनों के बारे में बताया जा रहा है, जिसके अभ्यास से वह नाॅर्मल डिलीवरी की उम्मीद बढ़ा सकती हैं।

Trending Videos
Pregnancy Yoga Tips For Normal Delivery Ke Liye Yogasan in Hindi
बटरफ्लाई पोज - फोटो : Freepik.com

तितली आसन

कैसे करें

  • जमीन पर बैठें और दोनों पैरों के तलवों को आपस में मिलाएं।

  • हाथों से पैरों को पकड़ें और घुटनों को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे करें।

फायदे:

  • पेल्विक मसल्स मजबूत होती हैं।

  • हिप्स लचीले बनते हैं।

  • नॉर्मल डिलीवरी की संभावना बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pregnancy Yoga Tips For Normal Delivery Ke Liye Yogasan in Hindi
कंधे का दर्द (मार्जरीआसन) - फोटो : Adobe Stock

मार्जरी आसन

कैसे करें

  • चारों हाथ-पैरों के बल आ जाएं।

  • सांस लेते हुए पेट नीचे और सिर ऊपर उठाएं।

  • सांस छोड़ते हुए पीठ को ऊपर की ओर गोल करें।

फायदे

  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है

  • कमर दर्द में राहत

  • बेबी की सही पोजिशन में मदद

Pregnancy Yoga Tips For Normal Delivery Ke Liye Yogasan in Hindi
मलासन - फोटो : Adobe

मलासन

कैसे करें:

  • पैरों को थोड़ा फैलाकर स्क्वाट पोजिशन में बैठें।

  • हाथों को नमस्कार मुद्रा में जोड़ें।

फायदे:

  • पेल्विक एरिया खुलता है

  • लेबर पेन को सहने की क्षमता बढ़ती है

  • डिलीवरी आसान बनाने में मदद

विज्ञापन
Pregnancy Yoga Tips For Normal Delivery Ke Liye Yogasan in Hindi
Vajrasana - फोटो : pexel

वज्रासन

कैसे करें

  • घुटनों के बल बैठें और एड़ियों पर बैठ जाएं।

  • पीठ सीधी रखें और सामान्य सांस लें।

फायदे

  • पाचन बेहतर होता है

  • शरीर को रिलैक्स करता है

  • मानसिक शांति मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed