सब्सक्राइब करें

UP: 'भाई मुझे बचा लो', होश में आते ही बोली फिरदौस; युवती ने भतीजी को डुबोकर मारा, भाभी पर किया चाकू से हमला

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 19 Feb 2026 10:37 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के शाहपुर के गांव बसी कलां में ननद की हमले में घायल महिला फिरदौस को मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत में सुधार है। वह खतरे से बाहर है। होश आते ही उसने अपने भाइयों से कहा कि भाई मुझे बचा लो। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar Murder Case Firdous regained consciousness and said Brother, save me
Muzaffarnagar Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुजफ्फरनगर के शाहपुर के गांव बसी कलां में ननद के हमला करने से घायल फिरदौस की हालत में सुधार है। वह खतरे से बाहर है। बुधवार को उसे होश आया। होश आते ही उसने अपने भाइयों से कहा कि भाई मुझे बचा लो। उसने अपने बच्चों से भी बात की। 


बसी कलां गांव में भतीजी की हत्या और भाभी को चाकू से हमला कर घायल करने की घटना को चालीस घंटे से ज्यादा समय हो गया है। घायल महिला फिरदौस को मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
Trending Videos
Muzaffarnagar Murder Case Firdous regained consciousness and said Brother, save me
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बुआ और बरामद चाकू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना का मामला दर्ज कराने वाले महिला के भाई गुलजार बताते है कि घटना बहुत बड़ी है। उनकी एक भांजी की हत्या कर दी गई। बहन पर भी हमला किया गया।उनकी बहन की हालत में सुधार है। जीवन बचाने के लिए बहन का बड़ा ऑपरेशन कराना पड़ा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar Murder Case Firdous regained consciousness and said Brother, save me
बरामद चाकू - फोटो : पुलिस
वह बुधवार दोपहर में आईसीयू से बाहर आई है। होश आने पर दोपहर में तीनों बच्चों को उससे मिलाया गया। वह बेहद डरी हुई है। होश आने पर सबसे पहले उसने कहा कि भाई मुझे बचा लो। उनका बहनोई व अन्य परिजन अस्पताल में है।
 
Muzaffarnagar Murder Case Firdous regained consciousness and said Brother, save me
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बुआ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अकेली नहीं कर सकती इतनी बड़ी घटना
घायल महिला के भाई गुलजार का कहना है कि उनकी बहन पर इतना बड़ा हमला हुआ है। उनकी भांजी की हत्या की गई। उनकी बहन की ननद माना ने घटना को अंजाम देना बताया है लेकिन यह बात सोचने वाली है, क्योंकि इतनी बड़ी घटना एक युवती अकेले नही कर सकती।
 
विज्ञापन
Muzaffarnagar Murder Case Firdous regained consciousness and said Brother, save me
मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुआ ने परिवार को बेहोश कर भतीजी को पानी में डुबोकर मार डाला 
मुजफ्फरनगर के शाहपुर के बसी कलां गांव में माना (24) ने अपने पूरे परिवार को चाय में नशे की गोलियां पिलाकर बेहोश किया। भाभी फिरदौस पर चाकू से हमला किया और भतीजी इसरा (4) को घर में रखे पानी के टैंक में डुबोकर मार डाला। तीन बच्चों को भी घायल कर दिया। फिरदौस ननद को शादी तय होने पर प्रेमी से मोबाइल पर बात करने से मना करती थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed