{"_id":"69969f9b8e53e4c7980a6c5a","slug":"west-up-weather-weather-change-in-western-up-temperature-drops-chill-returns-after-15-days-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"West UP Weather: मौसम ने बदली करवट, पश्चिमी यूपी में पारा गिरा, 15 दिन बाद लौटी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
West UP Weather: मौसम ने बदली करवट, पश्चिमी यूपी में पारा गिरा, 15 दिन बाद लौटी ठंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। मेरठ सहित कई जिलों में तापमान गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बादल और ठंडी हवाओं के कारण 15 दिन बाद ठंड का अहसास हुआ।
मेरठ में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और कोहरे के छंटने के बाद दिनभर धूप नहीं निकली। करीब 15 दिनों बाद मौसम में ठंडक महसूस हुई जिससे दिन का तापमान लुढ़ककर 21 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।
Trending Videos
फरवरी की शुरुआत में बारिश और शीतलहर के कारण ठंड का प्रकोप था। इसके बाद मौसम साफ होने और तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ने लगा था जिससे लोगों को मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा था। पिछले दो हफ्तों से तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री ऊपर बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को दिल्ली और आसपास के जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई हालांकि मेरठ में बारिश नहीं हुई। इसके बावजूद दिन के तापमान में पांच डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवा चलने ठंड का अहसास होने लगा। संवाद