सब्सक्राइब करें

Yoga For Beginners: घर बैठे शुरू करें योग, शुरुआती लोगों के लिए पूरी प्लानिंग

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 18 Feb 2026 09:21 AM IST
सार

An Essential Guide To Yoga For Beginners: नियमित योग अभ्यास से आप शारीरिक ही नहीं, मानसिक रूप से भी अधिक मजबूत बनेंगे। आइए जानते हैं नए योगियों के लिए योगाभ्यास की संपूर्ण जानकारी।

विज्ञापन
Yoga For Beginners Essentials Guide In Hindi
पहली बार योग कर रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Freepik

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, थकान और स्वास्थ्य समस्याएं आम हो चुकी हैं। ऐसे में योग जीवनशैली में सुधार का प्राकृतिक और शांत तरीका है। हजारों साल पुरानी भारतीय परंपरा से निकला योग आज पूरी दुनिया में अपनाया जा रहा है और इसे वैश्विक पहचान दिलाने में कई योग गुरुओं का बड़ा योगदान रहा है।



हालांकि कुछ लोगों को लगता है कि वे योग नहीं कर सकते, क्योंकि उनमें लचीलापन नहीं है, या फिर उनकी उम्र ज्यादा हो गई है। अगर आप भी उम्र, शारीरिक स्थिति या किसी अन्य कारण से खुद को योग करने योग्य नहीं समझते हैं तो ये आपकी गलत सोच है। किसी भी उम्र या फिटनेस लेवल पर योग किया जा सकता है लेकिन सही तकनीक या जानकारी के साथ। 

चाहे आपकी उम्र कुछ भी हो या फिटनेस लेवल कैसा भी हो, आज से योग की शुरुआत करें। नियमित अभ्यास से आप शारीरिक ही नहीं, मानसिक रूप से भी अधिक मजबूत बनेंगे। आइए जानते हैं नए योगियों के लिए योगाभ्यास की संपूर्ण जानकारी। 

Trending Videos
Yoga For Beginners Essentials Guide In Hindi
योग के टिप्स - फोटो : Freepik.com
योग क्या है?

योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने की प्रक्रिया है। इसका मूल उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाना है। योग में शामिल होते हैं, 
  • आसन 
  • प्राणायाम
  • ध्यान
  • शिथिलीकरण

योग क्यों शुरू करें?
  • योगाभ्यास तनाव कम करता है। योग से कोर्टिसोल लेवल कम होता है और मन शांत रहता है।
  • यह शरीर लचीला और मजबूत बनाता है। नियमित अभ्यास से मांसपेशियाँ मजबूत और जोड़ों में लचीलापन आता है।
  • नींद बेहतर होती है। योग करने वाले लोगों की नींद की गुणवत्ता बेहतर पाई गई है।
  • हर उम्र के लिए सुरक्षित है। चाहे आप 18 साल के हों या 60+, योग को अपनी क्षमता के अनुसार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga For Beginners Essentials Guide In Hindi
महिला और पुरुष के लिए योग - फोटो : Adobe

योग कैसे शुरू करें?

डॉक्टर से सलाह लें 
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग या पुरानी चोट है तो पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।

सही समय चुनें
सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन आप अपनी सुविधा अनुसार शाम को भी कर सकते हैं।


शुरुआती लोगों के लिए 20 मिनट का बेसिक रूटीन
 

समय अभ्यास
3 मिनट गहरी सांस (प्राणायाम)
5 मिनट सूर्य नमस्कार 3 राउंड
7 मिनट बेसिक आसन
5 मिनट ध्यान और शवासन



योग के लिए उम्र का महत्व

योगाभ्यास के लिए उम्र मायने नहीं रखती है। योग की खूबसूरती यही है कि इसे हर उम्र में शुरू किया जा सकता है। 60 की उम्र में हल्के स्ट्रेच, चेयर योग और प्राणायाम बेहद लाभकारी होते हैं। 


घर पर योग करें या क्लास जॉइन करें?

अगर आप शुरुआत कर रहे हैं तो प्रशिक्षित शिक्षक के साथ सीखना बेहतर है। आप ऑनलाइन क्लासेस या अपने शहर में योग स्टूडियो खोज सकते हैं।

Yoga For Beginners Essentials Guide In Hindi
वज्रासन योग - फोटो : Freepik

आसान आसनों से शुरुआत करें

ताड़ासन
शरीर का संतुलन और मुद्रा सुधारने के लिए।

बालासन
मन को शांत और पीठ को आराम देने के लिए।

भुजंगासन
रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने के लिए।

वज्रासन
पाचन सुधारने में सहायक।

विज्ञापन
Yoga For Beginners Essentials Guide In Hindi
Yoga Pose - फोटो : Adobe stock

योग शुरू करते समय ये गलतियां न करें

  • खाली पेट न होने पर कठिन आसन करना
  • दूसरों से तुलना करना
  • बहुत जल्दी एडवांस पोज़ ट्राई करना
  • वार्म-अप छोड़ देना



योग को आदत कैसे बनाएं?

  • रोज़ एक निश्चित समय तय करें
  • छोटे लक्ष्य रखें
  • प्रगति नोट करें
  • परिवार या मित्रों को शामिल करें
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed