सब्सक्राइब करें

कानपुर डबल मर्डर और सुसाइड: 'पापा बोल रहे न मम्मी, भइया भी शांत, एक बार तो उठ जाओ', शवों को देख बिलख पड़ी बेटी

अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Feb 2026 08:17 AM IST
सार

कानपुर में पत्नी और बेटे की गोली मार पिता के जान देने के मामले में बेटी मेरठ से पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। बेटी शवों को देख बिलख पड़ी। प्रीति ने कहा कि मेरे माता-पिता और भाई की हत्या करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। 

विज्ञापन
Kanpur Murder And Suicide Preeti says those who killed my parents and brother should get harshest punishment
Kanpur Murder And Suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
न पापा बोल रहें हैं न मम्मी, भइया भी शांत है...। आखिर तुम लोगों के साथ किसने ऐसा कर दिया। रविवार रात 9:50 बजे तो मां आप से फोन पर बात हुई थी। तब आप ने ही बताया था कि पिता खाना खा रहे हैं। हम आ गए हैं... एक बार तो उठ जाओ। अब हमारा क्या होगा... किससे बात करेंगे। 


इस कांड को करने वाले को भगवान कभी माफ नहीं करेंगे... मेरा पूरा परिवार खत्म कर दिया। यह करुण क्रंदन था मेरठ से पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची रिटायर्ड फौजी चेतराम की शादीशुदा बेटी प्रीति का। 

 
Trending Videos
Kanpur Murder And Suicide Preeti says those who killed my parents and brother should get harshest punishment
बिलखती बेटी को संभालते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीनों के शवों के पास जमीन पर बैठकर फूट-फूटकर बिलखती प्रीति ने कहा कि मेरे माता-पिता और भाई की हत्या करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Murder And Suicide Preeti says those who killed my parents and brother should get harshest punishment
मृतक चेतराम पासवान, सुनीता और दीप के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रीति ने बताया कि माता-पिता के पास कुछ दिनों के लिए घूमने आने वाली थीं। सोमवार दोपहर ट्रेन से रिजर्वेशन कराया था। रविवार रात मां सुनीता से अच्छे से बात हुई लेकिन जरा सा भी बातचीत में कोई तनाव नहीं पता चला।
Kanpur Murder And Suicide Preeti says those who killed my parents and brother should get harshest punishment
सेनपश्चिम पारा में घटनास्थल से सील करने के बाद दोनाली बंदूक लेकर निकलती फॉरेंसिक टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां ने सफर के दौरान संभालकर आने के लिए कहा था। इसके बाद वह पैकिंग करने लगीं लेकिन सोमवार सुबह खबर सुनकर कलेजा फट गया।
विज्ञापन
Kanpur Murder And Suicide Preeti says those who killed my parents and brother should get harshest punishment
रेलवे ट्रैक पर मृतक चेतराम के हाथ की जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पागल आदमी है... क्या कर दिया
पोस्टमॉर्टम के बाद जब रिटायर्ड फौजी चेतराम और उनकी पत्नी सुनीता का शव परिसर में लाकर रखा गया तो उनकी बहन समुद्री बिलखकर चीखते हुए बोलीं कि पागल आदमी है... ये क्या कर दिया। भतीजे दीप का शव देख बुआ समुद्री बेहोश हो गई। तीनों शवों का अंतिम संस्कार ड्योढ़ी घाट पर किया गया।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed