सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bar Association Elections: Sonal became Senior Vice President

बार एसोसिएशन चुनाव: सोनल बनीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्णकांत मंत्री और अनिल बाबू बने संयुक्त मंत्री पुस्तकालय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Feb 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Bar Association Elections: Sonal became Senior Vice President
सोनल पाठक, कृष्णकांत तिवारी, अनिल बाबू चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव में सोनल पाठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्णकांत तिवारी मंत्री और अनिल बाबू चौधरी संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। राम अवतार महाना हाल में चल रही मतगणना के दूसरे दिन सुबह लगभग 11 बजे सबसे पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री और संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए तीन पदों पर मतों की गणना शुरू हुई। इसमें सबसे पहले लगभग 2:30 बजे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद का परिणाम घोषित हुआ। इसके बाद मंत्री और संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के परिणाम घोषित हुए।
Trending Videos


वरिष्ठ उपाध्यक्ष में सोनल पाठक को 1768, आनन्द सेठी को 1391, अनिल कुमार शुक्ला को 587, सत्येन्द्र कुमार को 551, सुशील कुमार वर्मा को 471, योगराज केशकर को 376, धीरेन्द्र कुमार शुक्ला को 277 और सुधा शर्मा को 180 मत मिले। 57 मत अवैध घोषित हुए। मंत्री पद पर कृष्णकांत तिवारी को 1115, अजय प्रताप सिंह को 925, राहुल कनौजिया को 781, अजय कुमार गुप्ता को 514, पंचानन प्रसाद यादव को 412, निधि गुप्ता को 370, राम मिलन पाल को 364, विनय तिवारी को 343, आशीष अवस्थी को 299, धनन्जय दीक्षित को 224 व महेश अवस्थी को 203 मत मिले। 108 मत अवैध निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर अनिल बाबू चौधरी को 1966 मत, गायत्री मिश्रा को 1219 मत, सूर्यकान्तमणि त्रिपाठी को 1054 मत, शकीला अली को 734 मत और साहिल पाण्डेय को 521 मत मिले। 164 मत अवैध निकले। बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को डीएवी डिग्री कॉलेज में चुनाव संपन्न हुए थे। इसके बाद बुधवार को देर शाम अध्यक्ष और महामंत्री पद के परिणामों की घोषणा हुई जिसमें योगेंद्र कुमार अवस्थी को अध्यक्ष और बिनय कुमार मिश्रा को महामंत्री चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed