सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ramadan 2026: Naseem Solanki says happiness has returned home after three years due to everyone's prayers

Ramadan 2026: मस्जिदों में शुरू हुई तरावीह, नसीम सोलंकी बोलीं- सभी की दुआओं से तीन साल बाद खुशियां घर लौटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Feb 2026 02:08 PM IST
विज्ञापन
Ramadan 2026: Naseem Solanki says happiness has returned home after three years due to everyone's prayers
इरफान सोलंकी व पत्नी नसीम सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रमजान का चांद बुधवार को नजर आते ही मुस्लिम समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। चांद दिखाई देते ही लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देने लगे। इसके साथ ही हलीम मुस्लिम ग्राउंड में ईशा की नमाज के बाद तरावीह अदा की गई। यहां सातवें रोजे तक तरावीह पढ़ी जाएगी। गुरुवार यानी आज से मुस्लिम समाज के लोगों ने रोजा रखना शुरू किया। इस मौके पर कानपुर नगर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी व विधायक पत्नी नसीम सोलंकी ने एक वीडियो सोशल मीडियो पर पोस्ट करते हुए सभी को रमजान की मुबारकबाद दी है। साथ ही कहा कि सभी की दुआओं से घर में तीन साल बाद खुशियां लौटी हैं, क्योंकि इरफान सोलंकी आगजनी मामले में तीन साल से महाराजगंज जेले में बंद थे। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद इरफान इस साल रमजान पर अपने परिवार के साथ घर पर हैं।

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बाजारों में रौनक रही, लोग खजूर, सेंवई और सूतफेनी की खरीदारी करते दिखे। शहरकाजी मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही ने बताया कि रमजान में ईशा की नमाज के बाद तरावीह होती है, जिसमें कुरानी की तिलावत की जाती है। ये इबादत इंसान की रूहानियत बढ़ाती है और अल्लाह के करीब जाने का जरिया बनती है। नायब शहरकाजी कारी सगीर आलम हबीबी ने कहा कि रमजान का मुख्य उद्देश्य इबादत, संयम, समानता, खिदमत और प्यार है। ये महीना हमें सच्चाई और उस रब के बताए रास्ते पर चलने का तरीका बताता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed