सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car falls into Ganges Canal in Auraiya three people including a woman drowned

यूपी में बड़ा सड़क हादसा: औरैया में नहर में गिरी कार, महिला समेत तीन की डूबने से मौत

अमर उजाला नेटवर्क, औरेया Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 19 Feb 2026 09:40 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कार गंग नहर में गिरने से यह हादसा हुआ।

Car falls into Ganges Canal in Auraiya three people including a woman drowned
नहर में गिरी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के औरैया जिले के अछल्दा थाना इलाके के तुरुकपुर गांव के नजदीक निकली निचली गंग नहर में एक कार गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में एक महिला और दो पुरुषों सहित कुल तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना रात के समय बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नीचे से निकली नहर में हुई, जब कार इटावा की तरफ जा रही थी।

Trending Videos



सुबह के समय ग्रामीणों ने नहर में एक कार पड़ी देखी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को नहर से बाहर निकलवाया। कार के अंदर से तीन लोगों के शव बरामद हुए। इस दुर्घटना की जानकारी मिलने पर सिंचाई विभाग ने एहतियातन नहर का पानी बंद करवा दिया है। मृतकों की पहचान राजीव कुमार गुप्ता (50), पत्नी मधू गुप्ता (48), शुभम गुप्ता (27) निवासीगण भरथना इटावा के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed