सब्सक्राइब करें

Cobra Pose Benefits: पेट की चर्बी और कमर दर्द का रामबाण उपाय है भुजंगासन, जानें अभ्यास का तरीका

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 22 Feb 2026 07:00 AM IST
सार

Bhujangasana Kaise Kare: भुजंगासन में शरीर की आकृति फन उठाए हुए सांप जैसी दिखाई देती है, इसलिए इसे कोबरा पोज कहा जाता है। इसे रीढ़ की लचीलापन बढ़ाने वाला प्रमुख आसन माना गया है।

विज्ञापन
Cobra Pose Benefits in Hindi Bhujangasana Kaise Kare
bhujangasana - फोटो : Pexel

Bhujangasana Ke Fayde in Hindi: योग हमारे शरीर और मन को संतुलित रखने का प्राकृतिक तरीका है। उन्हीं प्रभावशाली आसनों में से एक है भुजंगासन, जिसे अंग्रेज़ी में कोबर पोज (Cobra Pose) कहा जाता है। यह आसन रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने, पेट की चर्बी कम करने और तनाव घटाने में बेहद लाभकारी माना जाता है।भुजंगासन संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है, भुजंग यानी सांप और आसन यानी मुद्रा। इस आसन में शरीर की आकृति फन उठाए हुए सांप जैसी दिखाई देती है, इसलिए इसे कोबरा पोज कहा जाता है। इसे रीढ़ की लचीलापन बढ़ाने वाला प्रमुख आसन माना गया है। इस लेख में जानिए भुजंगासन के फायदे, अभ्यास का सही तरीका और सावधानियां।

Trending Videos
Cobra Pose Benefits in Hindi Bhujangasana Kaise Kare
भुजंगासन कैसे करें - फोटो : Amar Ujala

भुजंगासन करने का सही तरीका

भुजंगासन को सही तकनीक से करना बेहद जरूरी है। इस आसन के अभ्यास के लिए कुछ स्टेप्स को अपनाएं।

स्टेप 1- पेट के बल योग मैट पर लेट जाएं। अब पैरों को सीधा रखें और एड़ियों को पास रखें। हथेलियों को कंधों के पास जमीन पर रखें।
स्टेप 2- शरीर को ऊपर उठाते हुए गहरी सांस लें। धीरे-धीरे सिर, गर्दन और छाती को ऊपर उठाएं। नाभि तक का हिस्सा जमीन से ऊपर आए। कोहनियां हल्की मुड़ी रहें।
स्टेप 3- अंतिम स्थिति में सिर को हल्का पीछे की ओर झुकाएं। 15- 30 सेकंड तक सामान्य सांस लेते रहें।
स्टेप 4- अब सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे शरीर को नीचे लाएं। 3-5 बार इसे दोहराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cobra Pose Benefits in Hindi Bhujangasana Kaise Kare
भुजंगासन से पेट की चर्बी कम होती है - फोटो : Adobe

भुजंगासन के फायदे

1. रीढ़ की हड्डी मजबूत बनाता है

यह आसन स्पाइन को लचीला और मजबूत बनाता है।


2. पेट की चर्बी कम करने में सहायक

नियमित अभ्यास से पेट की अतिरिक्त चर्बी घटाने में मदद मिलती है।


3. फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है

छाती फैलने से सांस लेने की क्षमता बेहतर होती है।

Cobra Pose Benefits in Hindi Bhujangasana Kaise Kare
भुजंगासन से पीठ और कमर का दर्द कम होता है - फोटो : Adobe Stock

4. तनाव और डिप्रेशन कम करता है

यह आसन मानसिक शांति देता है और तनाव कम करता है।


5. पाचन तंत्र को सुधारता है

पेट के अंगों की मालिश होती है, जिससे कब्ज और गैस की समस्या कम होती है।


6. पीठ दर्द में राहत

कमर और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

विज्ञापन
Cobra Pose Benefits in Hindi Bhujangasana Kaise Kare
भुजंगासन - फोटो : Freepik

भुजंगासन करते समय सावधानियां
 

  • गर्भावस्था में इस आसन को न करें।
  • गंभीर पीठ दर्द या स्लिप डिस्क वाले लोग डॉक्टर से सलाह लें।
  • हर्निया या पेट की सर्जरी के बाद इसे न करें।
  • अत्यधिक जोर न लगाएं।


भुजंगासन कब और कितनी देर करें?
 

 

  • सुबह खाली पेट करना सबसे अच्छा समय है।
  • शुरुआत में 15–20 सेकंड करें।
  • धीरे-धीरे समय बढ़ाकर 1 मिनट तक कर सकते हैं।

----------------------------
 

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था में योग को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed