सब्सक्राइब करें

हड्डियों और दांतों के लिए ही नहीं बल्कि इन बीमारियों से रोकथाम के लिए भी जरूरी है विटामिन डी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 21 Jan 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
health benefits of vitamin d 
विटामिन डी - फोटो : PIXABAY

विटामिन डी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप अपने दांतों और हड्डियों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो शरीर में विटामिन डी की कमी न होने दें। विटामिन डी की शरीर में पूर्ति हमें कई तरह की बीमारियों से बचाती है। अगर आपको सही मात्रा में विटामिन डी नहीं मिलता है तो आपको मोटापे और शुगर की बीमारी हो सकती है। विटामिन डी रोग प्रतिरोधक क्षमता, दिमाग और नर्वस सिस्टम (तंत्रिका तंत्र) के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। विटामिन डी आपको कैंसर से लेकर दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम से बचाता है।

Trending Videos
health benefits of vitamin d 
vitamin

विटामिन डी रक्त में कैल्शियम और फास्फोरस के स्तर के रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर में विटामिन डी की कमी की वजह से मोटापा बढ़ने लगता है। विटामिन डी की कमी की वजह से तनाव भी हो सकता है और आपको उदासी भी घेर सकती है। अगर आपके हड्डियों में दर्द हो रहा है और आपको दांतों की समस्या हो रही है तो यह विटामिन डी की कमी के लक्षण हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of vitamin d 
vitamin d - फोटो : social media

शरीर में विटामिन डी की कमी के चलते रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है और हम जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। अगर आपको हर वक्त थकान महसूस होती रहती है तो समझिए आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो गई है क्योंकि इसी की वजह से थकान और काम में मन नहीं लगता है। विटामिन डी की कमी की वजह से ही आपके चेहरे पर झुर्रियां पड़ती हैं और आप जवानी में ही बुढ़े लगने लगते हैं। मसूड़ों से लेकर हड्डियों तक की तमाम बीमारी विटामिन डी की कमी के चलते ही होती है।

health benefits of vitamin d 
vitamin d

विटामिन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत सूर्य की रोशनी है। अगर आपके भीतर विटामिन डी की कमी हो गई है तो सुबह की धमी जरूर सेकें। मछली में भी भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। आप विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए अपने डाइट में मछली और अंडे को शामिल कर सकते हैें। अंडे की जर्दी भी विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत है। विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आप दूध, दही, पनीर और छाछ का सेवन करें और डाइट में गाजर शामिल करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed