सब्सक्राइब करें

Afternoon Nap Side Effects: दोपहर में सोने के बाद क्यों होता है सिर दर्द? जानिए झपकी लेने का सही समय

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 24 Jun 2026 12:45 PM IST
सार

दोपहर का खाना खाने के बाद ज्यादातर लोगों को झपकी लेना काफी पसंद होता है। पर अक्सर दोपहर में थोड़ी देर सोने के बाद सिर दर्द होे लगता है। इसकी क्या वजह है और दोपहर में सोने का सही समय क्या है, आइए इस बारे में बात करते हैं। 

विज्ञापन
what is the best time for power nap in afternoon disprj
दिन में सोने का सही समय क्या है? - फोटो : AI
Best Time To Afternoon Nap: दोपहर का खाना खाने के बाद थोड़ी देर आराम करने या झपकी लेने की आदत कई लोगों में होती है। कुछ लोगों को इससे ताजगी और ऊर्जा महसूस होती है, लेकिन कई बार दोपहर में सोने के बाद सिर दर्द, भारीपन या सुस्ती जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। 


अक्सर लोग इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि इसके पीछे कई स्वास्थ्य संबंधी कारण हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, जरूरत से ज्यादा देर तक सोना, गलत समय पर झपकी लेना या शरीर के प्राकृतिक स्लीप साइकल में बाधा आना सिर दर्द की वजह बन सकता है। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव और नींद की गुणवत्ता भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

ऐसे में यह जानना जरूरी है कि दोपहर में सोने का सही समय क्या है और किन बातों का ध्यान रखकर आप सिर दर्द जैसी समस्या से बच सकते हैं।
 
what is the best time for power nap in afternoon disprj
दिन में सोने का सही समय क्या है? - फोटो : Freepik.com
 दोपहर में सोने के बाद सिर दर्द क्यों होता है?

 1. ज्यादा देर तक सोना
 
  • अगर आप 30 मिनट से ज्यादा समय तक सो जाते हैं, तो शरीर गहरी नींद में चला जाता है। 
  • अचानक जागने पर "स्लीप इनर्शिया" की स्थिति बन सकती है, जिससे सिर भारी लगना, चक्कर आना और सिर दर्द हो सकता है।

 
what is the best time for power nap in afternoon disprj
दिन में सोने का सही समय क्या है? - फोटो : Freepik.com
 2. डिहाइड्रेशन
 
  • कई बार शरीर में पानी की कमी होने पर भी झपकी के बाद सिर दर्द शुरू हो सकता है। 
  • खासकर गर्मी और उमस वाले मौसम में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
what is the best time for power nap in afternoon disprj
दिन में सोने का सही समय क्या है? - फोटो : Freepik.com
 3. ब्लड शुगर में बदलाव
 
  • भोजन के बाद तुरंत सोने से ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
  •  यह स्थिति कुछ लोगों में सिर दर्द और थकान की वजह बन सकती है।

 
विज्ञापन
what is the best time for power nap in afternoon disprj
दिन में सोने का सही समय क्या है? - फोटो : adobe stock
4. नींद का गलत समय
 
  • शाम के करीब या देर दोपहर में सोने से शरीर की जैविक घड़ी प्रभावित हो सकती है। 
  • इससे रात की नींद खराब होती है और सिर दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed