{"_id":"6a3b73b3f0e79f73060447cc","slug":"common-gym-mistakes-why-does-my-neck-and-head-hurt-after-working-out-disprj-2026-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Common Gym Mistakes: जिम में की गई यह एक गलती बन रही है सिर और गर्दन दर्द की वजह, जानिए कैसे बचें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Common Gym Mistakes: जिम में की गई यह एक गलती बन रही है सिर और गर्दन दर्द की वजह, जानिए कैसे बचें
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:57 PM IST
सार
Common Gym Mistakes: अगर जिम में वर्कआउट करने के अगले दिन आपके भी सिर या गर्दन में दर्द होता है, तो ये लेख अवश्य पढ़ें। हम यहां आपकी एक ही एक ऐसी गलती के बारे में आपको जानकारी देंगे, जिसकी वजह से आपको ये परेशानी होती है।
विज्ञापन
वर्कआउट के बाद सिर और गर्दन दर्द का कारण बन सकती है यह गलती
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Common Gym Mistakes: फिट और स्वस्थ रहने के लिए आजकल बड़ी संख्या में लोग जिम का रुख कर रहे हैं। हालांकि बेहतर शरीर और फिटनेस पाने की चाह में कई लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका असर उनकी सेहत पर पड़ सकता है।
वर्कआउट के बाद सिर और गर्दन दर्द का कारण बन सकती है यह गलती
- फोटो : Adobe Stock
ये है आम गलती
जिम में वर्कआउट करते समय कई लोग अनजाने में अपने दांतों को कसकर भींच लेते हैं या पीसने लगते हैं। यह आदत खासकर भारी वजन उठाने, पुश-अप्स, प्लैंक, डेडलिफ्ट या अन्य कठिन एक्सरसाइज के दौरान देखने को मिलती है।

- फोटो : एआई
क्यों होता है सिर दर्द?
फिटनेस एक्सपर्ट्स के अनुसार, जब व्यक्ति वर्कआउट के दौरान दांत भींचता है, तो जबड़े की मांसपेशियां लगातार तनाव में रहती हैं। यह तनाव धीरे-धीरे सिर के दोनों तरफ मौजूद टेम्पोरल मसल्स और गर्दन की मांसपेशियों तक पहुंच जाता है। परिणामस्वरूप वर्कआउट के बाद सिर में भारीपन, तनाव वाला सिर दर्द और गर्दन में अकड़न महसूस हो सकती है।

- फोटो : Freepik.com
गर्दन दर्द से क्या है कनेक्शन?
जबड़े और गर्दन की मांसपेशियां आपस में जुड़ी होती हैं। दांतों को जोर से दबाने पर गर्दन की मांसपेशियां भी अनावश्यक रूप से सख्त हो जाती हैं। इससे अगले दिन गर्दन में जकड़न, दर्द और मूवमेंट में परेशानी महसूस हो सकती है।
जबड़े और गर्दन की मांसपेशियां आपस में जुड़ी होती हैं। दांतों को जोर से दबाने पर गर्दन की मांसपेशियां भी अनावश्यक रूप से सख्त हो जाती हैं। इससे अगले दिन गर्दन में जकड़न, दर्द और मूवमेंट में परेशानी महसूस हो सकती है।
विज्ञापन
वर्कआउट के बाद सिर और गर्दन दर्द का कारण बन सकती है यह गलती
- फोटो : Adobe Stock
किन लोगों में ज्यादा होती है यह समस्या?
- जो लोग भारी वजन उठाते हैं
- नए जिम जाने वाले लोग
- तनाव या चिंता से ग्रस्त लोग
- जो एक्सरसाइज के दौरान शरीर को जरूरत से ज्यादा टाइट रखते हैं