फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: व्यायाम के दौरान इन दो गलतियों की वजह से बढ़ जाता है दिल के दौरे का खतरा, बरतें ये सावधानियां

Sun, 03 Aug 2025 09:12 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 03 Aug 2025 09:12 PM IST
सार

अक्सर लोग व्यायाम के दौरान कुछ गलतियां करते हैं, इनमें एक प्रमुख गलती है कि वो पानी नहीं पीते हैं। दरअसल, बहुत से लोगों के मन में ये भ्रांति है कि व्यायाम के दौरान पानी नहीं पीना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में डॉक्टर से जानते हैं।

विज्ञापन
Why are cases of heart attack increasing during exercise know the possibilities by experts
व्यायाम के दौरान करने वाली गलतियां - फोटो : Adobe Stock

Risk of Heart Attack During Exercise: व्यायाम को दिल के स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छी दवा माना जाता है। नियमित कसरत से न केवल शरीर मजबूत बनता है, बल्कि यह दिल को भी सेहतमंद रखता है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि कई बार लोग व्यायाम करते समय कुछ सामान्य गलतियां करते हैं, जो उनके स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचा सकती हैं। कई बार इन गलतियों की वजह से गंभीर स्थितियों में दिल का दौरा भी पड़ सकता है।



बहुत से लोग यह मानते हैं कि शरीर जितना गर्म होगा और जितना ज्यादा पसीना आएगा, उतना ही ज्यादा फायदा होगा। बहुत से लोग इसी व्यायाम के दौरान पानी भी नहीं पीते हैं, साथ ही कई बार शरीर को गर्म करने के लिए जैकेट या भारी कपड़े भी पहन लेते हैं। मगर डॉक्टर मलहार के अनुसार, यह एक गलत मानसिकता है, जो सीधे तौर पर दिल पर अनावश्यक दबाव डालती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Why are cases of heart attack increasing during exercise know the possibilities by experts
दौड़ना - फोटो : Adobe Stock

पहली गलती 
पहली और सबसे आम गलती है व्यायाम के दौरान पर्याप्त पानी न पीना। शरीर को ठंडा रखने और पसीने के माध्यम से तापमान को नियंत्रित करने के लिए हाइड्रेशन बेहद जरूरी है। जब आप व्यायाम करते समय पानी नहीं पीते, तो आपके शरीर में ब्लड वॉल्यूम कम हो जाता है। इसका सीधा असर दिल पर पड़ता है, क्योंकि दिल को इस कम और गाढ़े खून को पूरे शरीर में पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे दिल की धड़कन और तनाव बढ़ जाता है।

डॉक्टरों के मुताबिक, अगर आप एक घंटे से कम समय के लिए व्यायाम करते हैं, तो हर 10-15 मिनट में थोड़ा-थोड़ा करके कुल एक लीटर तक सादा पानी पीना चाहिए। वहीं, अगर आप एक घंटे से ज्यादा कसरत या कोई खेल खेलते हैं, तो पानी के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय (जैसे इलेक्ट्राल) का सेवन भी करना चाहिए।


ये भी पढ़ें- Health Tips: छोटा कदम पर बड़े फायदे, आहार में कॉपर वाली चीजें जरूर करें शामिल; जानिए इसके लाभ
 
Why are cases of heart attack increasing during exercise know the possibilities by experts
गर्म कपड़े पहनकर व्यायाम न करें - फोटो : Adobe Stock

दूसरी गलती
दूसरी बड़ी गलती है पसीना लाने के लिए गर्म जैकेट या कपड़े पहनना। यह एक ऐसा मिथक है जिस पर आज भी कई लोग यकीन करते हैं। उनका मानना है कि शरीर को गर्म करने से ज्यादा पसीना आएगा और ज्यादा कैलोरी बर्न होगी। लेकिन, यह तरीका बेहद जोखिम भरा हो सकता है।

गर्म कपड़े पहनने से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है, और शरीर इसे नियंत्रित करने के लिए और भी ज्यादा मेहनत करता है, जिससे दिल की धड़कन बढ़ जाती है। एक तरफ आप पानी न पीकर शरीर में तरल की कमी कर रहे हैं, दूसरी तरफ जैकेट पहनकर तापमान बढ़ा रहे हैं। डॉक्टर के मुताबिक, इन दोनों गलतियों के कारण दिल की धड़कन अनावश्यक रूप से लगभग 20 पॉइंट तक बढ़ सकती है।


ये भी पढ़ें- Dengue: डेंगू से ठीक होने के बाद हो रही है कमजोरी? रिकवरी के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं ये चार सुपरफूड्स
विज्ञापन
विज्ञापन
Why are cases of heart attack increasing during exercise know the possibilities by experts
डॉक्टर - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
विशेषज्ञों के अनुसार, व्यायाम का सही सिद्धांत यह है कि आपके दिल को अनावश्यक तनाव नहीं होना चाहिए। इसलिए, व्यायाम के दौरान दिल की धड़कन और शरीर का तापमान जितना कम रहेगा, वह उतना ही सुरक्षित और प्रभावी होगा। इन दोनों गलतियों को एक साथ करने से दिल पर दोहरा दबाव पड़ता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता पर बुरा असर होता है और दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है। आपका लक्ष्य शरीर को अत्यधिक गर्म करना नहीं, बल्कि उसे सही और सुरक्षित तरीके से काम करने देना है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Malhar Ganla (@drmalharganla)


विज्ञापन
Why are cases of heart attack increasing during exercise know the possibilities by experts
रस्सी कूदना - फोटो : Adobe Stock
क्या करें?
इन गंभीर जोखिमों से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है। हमेशा हल्के, ढीले और सांस लेने वाले कपड़े पहनें, जो शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा होने दें। व्यायाम से पहले, उसके दौरान और बाद में पर्याप्त पानी पीते रहें। यदि आप लंबे समय तक कसरत करते हैं, तो इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन जरूर करें। ये बात सच है कि, व्यायाम आपके दिल को मजबूत बनाता है, लेकिन सही जानकारी और सावधानी के साथ किया गया व्यायाम ही आपको सुरक्षित रख सकता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed