फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: रोज अंडे खाते हैं तो ध्यान दें, ये छह हेल्थ फैक्ट्स आपके लिए जानना बेहद जरूरी

Fri, 31 Oct 2025 07:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 31 Oct 2025 07:43 PM IST
सार

  • अंडे का सफेद हिस्सा उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन प्रदान करता है जो मांसपेशियों के मजबूत बनाने, हड्डियों को स्वस्थ रखने और शरीर की कोशिकाओं को ठीक रखने में मदद करता है। वहीं इसका पीला भाग कुछ प्रकार के विटामिन्स कोलीन औरफैट्स से भरपूर होता है।

विज्ञापन
why eggs are good for health nutrition and health facts about eggs
अंडे खाने के फायदे - फोटो : AdobeStock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार को ठीक रखना सबसे जरूरी माना जाता है। जिन पोषक तत्वों की हमें सबसे ज्यादा जरूरत होती है, प्रोटीन उनमें से एक हैं। अंडों को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। अंडे में शरीर के लिए जरूरी अधिकतर पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आहार विशेषज्ञों के अनुसार, एक अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन, 70 कैलोरी और 13 से अधिक विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। यही वजह है कि दुनियाभर में इसे हर उम्र के लोगों के लिए आदर्श आहार का हिस्सा माना जाता है।



अंडे का सफेद हिस्सा उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन प्रदान करता है जो मांसपेशियों के मजबूत बनाने, हड्डियों को स्वस्थ रखने और शरीर की कोशिकाओं को ठीक रखने में मदद करता है। वहीं इसका पीला भाग कुछ प्रकार के विटामिन्स कोलीन औरफैट्स से भरपूर होता है, जो दिमाग के विकास, हार्मोन बैलेंस और हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी है।

हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अंडे खाने को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं। आइए इसपर एक नजर डाल लेते हैं।

why eggs are good for health nutrition and health facts about eggs
अंडे खाने से क्या होता है? - फोटो : Freepik.com

अंडे खाने के क्या फायदे हैं?

अध्ययनों से पता चलता है कि रोज नाश्ते में एक-दो अंडे शामिल करने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है और आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करते हैं। अंडे में मौजूद ल्यूसीन नामक अमीनो एसिड वजन नियंत्रित करने में सहायक है। वहीं, कोलीन दिमाग की कोशिकाओं को एक्टिव रखता है और याददाश्त को मजबूत करता है।

अंडे के नियमित सेवन से इम्युनिटी बढ़ती है, आंखों की रोशनी सुधरती है, और त्वचा व बालों की सेहत में भी सुधार होता है।

आइए अंडे खाने को लेकर लोगों के मन में बने कुछ महत्वपूर्ण सवाल जान लेते हैं।

why eggs are good for health nutrition and health facts about eggs
अंडा खाने के लाभ - फोटो : Freepik.com

1. रोजाना अंडा खाने से क्या फायदा होता है?

रोजाना 1-2 अंडे खाने से शरीर को पर्याप्त प्रोटीन, गुड फैट्स और विटामिन मिलते हैं। यह शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने है और खून में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में सहायक माना जाता है। इसके अलावा अंडे में मौजूद ल्यूसीन  नामक एमिनो एसिड मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे वेट लॉस में मदद मिलता है।

2. क्या अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?

आमतौर पर लोगों के मन में सवाल रहता है कि अंडे खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। अंडे में कोलेस्ट्रॉल जरूर होता है, लेकिन यह डायट्री कोलेस्ट्रॉल है जो ज्यादातर लोगों में ब्लड कोलेस्ट्रॉल को नुकसान नहीं पहुंचाता। सीमित मात्रा यानी 1-2 अंडे प्रतिदिन खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और गुड कोलेस्ट्रॉल हृदय की सेहत को बेहतर बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
why eggs are good for health nutrition and health facts about eggs
मोटापा की समस्या कैसे कम करें - फोटो : Freepik.com

3. अंडा वजन घटाने में मदद करते हैं?

अंडे में हाई प्रोटीन और लो कैलोरी होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईटिंग से बचाव होता है। सुबह नाश्ते में 2 उबले अंडे खाने से मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है और फैट बर्न होता है।

4. अंडा बाल और त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद है?

अंडे में प्रोटीन, बायोटिन, जिंक और विटामिन-ए, ई, डी मौजूद होते हैं, जो बालों और त्वचा की सेहत के लिए जरूरी हैं। अंडे खाने से बाल मजबूत होते हैं, वहीं विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा से झुर्रियां कम करते हैं।

विज्ञापन
why eggs are good for health nutrition and health facts about eggs
अंडे के फायदे - फोटो : freepik.com

5. क्या बच्चे रोज अंडा खा सकते हैं?

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, एक साल की उम्र के बाद बच्चों को अंडा देना सुरक्षित और फायदेमंद है। यह उनके दिमाग के विकास, हड्डियों की मजबूती और इम्युनिटी के लिए जरूरी पोषक तत्व देता है। दिन में एक अंडा पर्याप्त है।

6. अंडे का कौन सा भाग ज्यादा फायदेमंद है- सफेद या पीला?

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, अंडे खाना फायदेमंद है, इसके दोनों भाग सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। सफेद भाग में हाई प्रोटीन और लो फैट होता है वहीं पीला भाग में विटामिन ए, डी, ई, के, आयरन, कोलीन और हेल्दी फैट्स होते हैं। हालांकि जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती है उन्हें अंडे का सफेद भाग खाना अधिक लाभकारी माना जाता है।



-------------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed