{"_id":"6a2a494e397407320901aaef","slug":"why-heat-causes-anger-know-the-answer-garmi-me-gussa-kyon-aata-hai-disprj-2026-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Why Heat Causes Anger: तेज गर्मी क्यों बढ़ा देती है चिड़चिड़ापन और गुस्सा? जानें इसके पीछे की वजह","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Why Heat Causes Anger: तेज गर्मी क्यों बढ़ा देती है चिड़चिड़ापन और गुस्सा? जानें इसके पीछे की वजह
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:05 PM IST
सार
Why Heat Causes Anger: गर्मी जितनी ज्यादा होती है, उतना ही लोगों में चिड़चिड़ापन और गुस्सा बढ़ जाता है। इसके क्या कारण हैं, आइए डिटेल में समझते हैं।
विज्ञापन
तेज गर्मी क्यों बढ़ा देती है चिड़चिड़ापन और गुस्सा?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Why Heat Causes Anger: गर्मी का मौसम सिर्फ शारीरिक थकान ही नहीं लाता, बल्कि कई बार यह मानसिक स्थिति को भी प्रभावित करता है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे लोगों में चिड़चिड़ापन, तनाव और गुस्सा भी बढ़ने लगता है।
तेज गर्मी क्यों बढ़ा देती है चिड़चिड़ापन और गुस्सा?
- फोटो : Adobe stock
गर्मी और गुस्से का संबंध
- जब तापमान लगातार बढ़ता है, तो शरीर को अपना आंतरिक तापमान संतुलित रखने के लिए अधिक ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है।
- इस प्रक्रिया में शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे थकान और मानसिक तनाव बढ़ता है।
- इसी वजह से व्यक्ति का धैर्य कम होने लगता है और वह छोटी-छोटी बातों पर भी जल्दी प्रतिक्रिया देने लगता है।
तेज गर्मी क्यों बढ़ा देती है चिड़चिड़ापन और गुस्सा?
- फोटो : Adobe stock
डिहाइड्रेशन कैसे बढ़ाता है चिड़चिड़ापन
- गर्मी के मौसम में पसीना अधिक आता है, जिससे शरीर से पानी के साथ-साथ जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स भी निकल जाते हैं।
- यदि समय पर पर्याप्त पानी नहीं पिया जाए, तो शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है।
- डिहाइड्रेशन की स्थिति में सिरदर्द, कमजोरी, चक्कर और थकान जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।
- इसका सीधा असर मूड पर पड़ता है और व्यक्ति अधिक चिड़चिड़ा और गुस्सैल महसूस करने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज गर्मी क्यों बढ़ा देती है चिड़चिड़ापन और गुस्सा?
- फोटो : adobe stock
नींद की कमी का असर
- गर्म रातों में अक्सर नींद पूरी नहीं हो पाती या बार-बार नींद टूटती है।
- पर्याप्त नींद न मिलने से दिमाग ठीक से रेस्ट नहीं कर पाता, जिससे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है।
- नींद की कमी के कारण व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता कम हो जाती है और वह छोटी-छोटी बातों पर भी जल्दी नाराज हो जाता है। लं
- बे समय तक यह स्थिति मानसिक असंतुलन का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
तेज गर्मी क्यों बढ़ा देती है चिड़चिड़ापन और गुस्सा?
- फोटो : Freepik.com
दिमाग पर गर्मी का असर
- अत्यधिक गर्मी मस्तिष्क के न्यूरोट्रांसमीटर और हार्मोनल बैलेंस को प्रभावित करती है।
- इससे सेरोटोनिन और डोपामिन जैसे मूड रेगुलेट करने वाले केमिकल्स का संतुलन बिगड़ सकता है।
- परिणामस्वरूप व्यक्ति भावनात्मक रूप से अस्थिर हो जाता है और छोटी समस्याओं पर भी ओवररिएक्ट करने लगता है।
- गर्मी का यह प्रभाव मानसिक तनाव और गुस्से को और बढ़ा देता है।