तमाम अध्ययन इस बात को प्रमाणित कर चुके हैं कि अगर आपका आहार ठीक है तो ये कई बीमारियों से सुरक्षित रखने में मददगार हो सकती है। शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार बेहद जरूरी माना जाता है। हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं शरीर पर उसका सीधा असर होता है, यही कारण है कि विशेषज्ञ सभी लोगों को भोजन की थाली में ऐसी चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं जिनसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, मिनरल्स और विटामिन्स की संतुलित मात्रा आसानी से प्राप्त हो सके।
Vitamin-K: विटामिन-के की कमी से क्या-क्या दिक्कतें होती हैं? थाली में आज ही शामिल कर लीजिए ये चीजें
- विटामिन के की कमी से न सिर्फ चोट लगने पर ज्यादा खून बह सकता है, बल्कि लंबे समय में हड्डियां कमजोर होने और हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ सकता है।
- क्या आपके डाइट में विटामिन-के वाली चीजें हैं?
शरीर के लिए क्यों जरूरी है विटामिन-के?
मेडिकल रिपोर्ट्स में स्वास्थ्य विशेषज्ञ विटामिन-के को आमतौर पर ब्लड क्लॉटिंग विटामिन भी कहते हैं, इससे स्पष्ट होता है कि खून को जरूरत पड़ने पर जमाने के लिए ये विटामिन बहुत जरूरी है।
- यह विटामिन हड्डियों को मजबूत रखने, दिल की सेहत सुधारने और शरीर में कैल्शियम के सही इस्तेमाल के लिए भी जरूरी माना जाता है।
- विटामिन-के की कमी से चोट लगने पर ज्यादा खून बहने का खतरा होता है। ये हड्डियां को भी कमजोर करने वाली हो सकती है।
विटामिन-के क्या करता है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, विटामिन-के का सबसे महत्वपूर्ण कार्य खून को जमाना और ज्यादा खून बहने से रोकना है।
- विटामिन-के शरीर में उन प्रोटीन्स को बढ़ावा देता है, जो ब्लीडिंग को रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं।
- इसकी कमी होने पर मामूली चोट में भी ज्यादा खून बहने का खतरा रहता है।
- विटामिन-के दिल की सेहत को ठीक रखने के लिए भी जरूरी माना जाता है। यह धमनियों में कैल्शियम जमने से भी रोकता है।
- विटामिन के हड्डियों में कैल्शियम को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे गठिया की समस्या कम होती है।
कैसे प्राप्त करें विटामिन-के?
आहार विशेषज्ञ बताते हैं, खान-पान में सुधार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। थाली में आप विटामिन-के से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करें।
- हरी पत्तेदार सब्जियां, जैसे पालक, मेथी, सरसों का साग, ब्रोकली विटामिन-के का अच्छा स्रोत हैं।
- सोयाबीन, दही और फर्मेंटेड फूड्स को भी डाइट में शामिल करके आप विटामिन-के की आसानी से पूर्ति कर सकते हैं।
- मांसाहार वाली चीजों जैसे मीट, अंडे और मछलियों में भी इस विटामिन की मात्रा पाई जाती है।
------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।