{"_id":"6a4c8289b11aa6c886053f7c","slug":"world-chocolate-day-2026-kya-diabetes-me-chocolate-kha-sakte-hai-2026-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Chocolate Day 2026: : शुगर के मरीज भी खा सकते हैं ये चॉकलेट, बस रखें इन बातों का ध्यान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Chocolate Day 2026: : शुगर के मरीज भी खा सकते हैं ये चॉकलेट, बस रखें इन बातों का ध्यान
Tue, 07 Jul 2026 10:58 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 07 Jul 2026 10:58 AM IST
सार
World Chocolate Day 2026: अक्सर लोगों के मन में ये डाउट रहता ही है कि क्या वो डायबिटीज में चॉकलेट खा सकते हैं? आज वर्ल्ड चॉकलेट डे के मौके पर हम आपको इस सवाल का सही जवाब देंगे।
विज्ञापन
शुगर के मरीज भी खा सकते हैं ये चॉकलेट
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
World Chocolate Day 2026: हर साल 7 जुलाई यानी कि आज ही के दिन विश्व चॉकलेट दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर लोग अपनी पसंदीदा चॉकलेट का आनंद लेते हैं, लेकिन डायबिटीज यानी शुगर के मरीजों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या वे चॉकलेट खा सकते हैं या नहीं।
शुगर के मरीज भी खा सकते हैं ये चॉकलेट
- फोटो : Adobe Stock
क्या डायबिटीज के मरीज चॉकलेट खा सकते हैं?
जी हां, लेकिन सही चॉकलेट और सही मात्रा का चुनाव करना जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, डायबिटीज के मरीज कभी-कभार सीमित मात्रा में डार्क चॉकलेट खा सकते हैं। यह ब्लड शुगर को अचानक बढ़ाने वाली साधारण मिल्क या व्हाइट चॉकलेट की तुलना में बेहतर विकल्प मानी जाती है।
शुगर के मरीज भी खा सकते हैं ये चॉकलेट
- फोटो : Adobe stock
शुगर के मरीजों के लिए कौन-सी चॉकलेट बेहतर?
- 70% या उससे अधिक कोको वाली डार्क चॉकलेट चुनें।
- कम चीनी या बिना चीनी वाली चॉकलेट बेहतर विकल्प हो सकती है।
- ऐसी चॉकलेट लें जिसमें फाइबर और कोको की मात्रा अधिक हो।
- व्हाइट चॉकलेट और अधिक चीनी वाली मिल्क चॉकलेट से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर के मरीज भी खा सकते हैं ये चॉकलेट
- फोटो : Instagram
डायबिटीज के मरीज चॉकलेट खाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- एक बार में 20–30 ग्राम से ज्यादा चॉकलेट न खाएं।
- भोजन के तुरंत बाद या संतुलित आहार के साथ ही चॉकलेट खाएं।
- खाली पेट चॉकलेट खाने से बचें।
- रोजाना चॉकलेट खाने की आदत न बनाएं।
- ब्लड शुगर की नियमित जांच करते रहें।
- यदि शुगर नियंत्रण में नहीं है, तो डॉक्टर की सलाह के बिना चॉकलेट न खाएं।
विज्ञापन
शुगर के मरीज भी खा सकते हैं ये चॉकलेट
- फोटो : Freepik.com
डार्क चॉकलेट के संभावित फायदे
- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है।
- इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद मिल सकती है।
- दिल की सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है।
- ब्लड फ्लो बेहतर बनाने में सहायक हो सकती है।
- मीठा खाने की इच्छा को सीमित मात्रा में पूरा कर सकती है।