सब्सक्राइब करें

World Liver Day 2026: ये 4 चीजें हैं लिवर की सबसे बड़ी 'दुश्मन', सेवन से पहले जान लें

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 17 Apr 2026 10:04 AM IST
सार

World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल के दिन विश्वभर में वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है। ऐसे में हम आपको जानकारी देंगे उन चार चीजों की, जो आपके लिवर की सबसे बड़ी दुश्मन हैं। 

विज्ञापन
World Liver Day 2026 avoid these four things if you want a healthy liver
ये 4 चीजें हैं लिवर की सबसे बड़ी 'दुश्मन' - फोटो : AI
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को लिवर की सेहत के प्रति जागरूक करना है। लिवर हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो पाचन, डिटॉक्सिफिकेशन और ऊर्जा स्टोरेज जैसे कई जरूरी कार्य करता है। 


क्या आप जानते हैं कि कई बार लिवर डैमेज के शुरुआती लक्षण नजर नहीं आते, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि हम समय रहते सावधान हो जाएं और उन चीजों से दूरी बनाएं, जो हमारे लिवर के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं उन चार बड़ी आदतों के बारे में, जो आपके लिवर की सबसे बड़ी दुश्मन साबित हो सकती हैं।
Trending Videos
World Liver Day 2026 avoid these four things if you want a healthy liver
ये 4 चीजें हैं लिवर की सबसे बड़ी 'दुश्मन' - फोटो : Freepik.com

1. शराब का अधिक सेवन

अत्यधिक शराब पीना लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। जब आप ज्यादा शराब का सेवन करते हैं, तो लिवर उसे तोड़ने (मेटाबोलाइज) में जुट जाता है और इस प्रक्रिया में टॉक्सिन्स बनते हैं। ये टॉक्सिन्स लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। लंबे समय तक शराब पीने से शरीर को काफी दिक्कतें होती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Liver Day 2026 avoid these four things if you want a healthy liver
ये 4 चीजें हैं लिवर की सबसे बड़ी 'दुश्मन' - फोटो : instagram
 2. पैक्ड स्नैक्स

पैक्ड स्नैक्स जैसे चिप्स, नमकीन और प्रोसेस्ड फूड में ट्रांस फैट, प्रिजर्वेटिव और ज्यादा नमक होता है। ये धीरे-धीरे लिवर में फैट जमा करते हैं और उसकी कार्यक्षमता को कम कर देते हैं। रोजाना इनका सेवन करने से नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, ये शरीर में सूजन (इन्फ्लेमेशन) भी बढ़ाते हैं।

 
World Liver Day 2026 avoid these four things if you want a healthy liver
ये 4 चीजें हैं लिवर की सबसे बड़ी 'दुश्मन' - फोटो : instagram
3. ज्यादा तला-भुना खाना

डीप फ्राइड और ऑयली फूड पचाने में लिवर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसमें मौजूद अनहेल्दी फैट्स लिवर में जमा होकर उसे कमजोर बना देते हैं। लगातार तला-भुना खाना खाने से वजन बढ़ता है, कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यह आदत लंबे समय में फैटी लिवर और मेटाबॉलिक समस्याओं को जन्म देती है।

 
विज्ञापन
World Liver Day 2026 avoid these four things if you want a healthy liver
ये 4 चीजें हैं लिवर की सबसे बड़ी 'दुश्मन' - फोटो : Adobe Stock
 4. पैनकिलर दवाइयां

बिना डॉक्टर की सलाह के बार-बार पेनकिलर लेना लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है। खासकर बुखार या सिरदर्द जैसी दवाओं का ओवरडोज लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। कई लोग छोटी-छोटी परेशानी में भी दवा ले लेते हैं, जिससे लिवर पर टॉक्सिक प्रभाव पड़ता है और धीरे-धीरे उसकी क्षमता कम हो जाती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed