World Vegan Day 2025: हर साल एक 1 नवंबर को वर्ल्ड वीगन डे मनाया जाता है। इन दिन का मनाने का उद्देश्य लोगों को वीगन के बारे में जागरूक करना है। वीगन डाइट पूरी तरह से पौधों पर आधारित होती है। इस डाइट की खास बात यह है कि इसमें मांस, डेयरी और अंडे जैसे सभी पशु उत्पादों का सेवन नहीं किया जाता है।
World Vegan Day 2025: वीगन डाइट में आयरन के चार सबसे अच्छे स्रोत, जो नहीं होने देंगे खून की कमी
जो लोग वीगन होते हैं, उनमें अक्सर आयरन कमी देखने को मिलती है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यह है कि वो बहुत से लोगों को यह मालूम ही नहीं है कि वीगन डाइट में कई आयरन रिच फूड प्रोडक्ट होते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दालें और फलियां हैं आयरन का खजाना
वीगन लोगों के लिए आयरन का सबसे जरूरी स्रोत दालें, छोले (चना), राजमा और सोयाबीन हैं। ये फलियां आयरन से भरपूर होती हैं। उदाहरण के लिए, एक कप पकी हुई दाल से लगभग 6.6 मिलीग्राम आयरन मिल सकता है। इसलिए आपको इसे रोजाना अपने खाने में शामिल करना चाहिए। इन चीजों को अपनी डाइट का नियमित हिस्सा बनाकर आप आसानी से खून की कमी (एनीमिया) को दूर कर सकते हैं और शरीर को ताकत दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें- शोध: स्तन कैंसर पैदा करने वाले जीन से ही स्ट्रोक का खतरा, महिलाओं में कैंसर व कार्डियक रोगों को अलग समझना भूल
कद्दू के बीज और तिल की शक्ति
छोटे दिखने वाले कद्दू के बीज और तिल आयरन के अद्भुत पावरहाउस हैं। कद्दू के बीज में प्रति 100 ग्राम 15 मिलीग्राम तक आयरन होता है, जो बहुत बड़ी मात्रा है। आप इन्हें रोजाना भूनकर सलाद, दलिया (ओटमील) या स्मूदी में मिलाकर खा सकते हैं। ये बीज आयरन के साथ-साथ अन्य जरूरी मिनरल्स भी देते हैं, जो आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखते हैं।
ये भी पढ़ें- Eye Problems: बार-बार आंखों में दर्द होना सामान्य नहीं, जानिए आखिर इसकी वजह क्या है
हरी सब्जियां और विटामिन सी
आयरन के लिए सिर्फ पालक ही नहीं, बल्कि केल और सरसों का साग जैसी गहरी हरी पत्तियां भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। इनमें जो आयरन होता है, उसे नॉन-हीम आयरन कहते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस नॉन-हीम आयरन को शरीर तभी अच्छे से सोखता है जब इसे विटामिन सी के साथ खाया जाए। इसलिए हरी सब्जी के साथ नींबू का रस निचोड़कर जरूर खाएं।
सूखे मेवों में खजूर, किशमिश और अंजीर खून बढ़ाने में बहुत असरदार होते हैं। ये प्राकृतिक रूप से आयरन से भरे होते हैं। इसके अलावा, गुड़ भी आयरन का बेहतरीन स्रोत है। रोजाना इनका सेवन करने से आपका हीमोग्लोबिन का स्तर तेजी से बढ़ता है और रोगमुक्त हो सकते हैं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।