फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरीर के इन अंगों को भूलकर भी छूने की गलती न करें, पड़ सकता है भारी

Thu, 08 Nov 2018 11:15 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Nov 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
you shouldnot touch these parts of your body with your hands
- फोटो : file photo
बहुत सारे लोगों को खाली समय में बैठे बैठे अपने आंख, कान, नाक या शरीर के किसी भी अंग को टच करने या खुजाते रहने की आदत होती है, लेकिन वह इस बात से अंजान होते हैं कि हमारे शरीर के बहुत सारे अंग ऐसे होते हैं जिन्हें छूना उन्हें भारी पड़ सकता है। इतना ही नहीं इन्हें छूने से इंफेक्शन होने का खतरा भी बना रहता है। आपकी इस गंदी आदत के चलते आप बीमार भी पड़ सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें शरीर के वो कौन से अंग हैं जिन्हें छूना आपको भारी पड़ सकता है...
you shouldnot touch these parts of your body with your hands
- फोटो : file photo
आंखे
खाली समय में हम में से कई सारे लोगों को आंखों को टच करना या मसलने की आदत होती है। जैसा आप सब जानते हैं कि हमारी आंखे बहुत सेंसिटिव होती हैं, जो बहुत आराम से इंफेक्शन को पकड़ सकती है। आंखों को रगड़ते समय हमारे हाथों और नाखूनों में जो कीटाणु होते हैं वे आसानी से आंखों में प्रवेश कर सकते हैं। इसलिए आज के बाद कभी भी आखों को बेमतलब टच या मसलने की गलती न करें।
you shouldnot touch these parts of your body with your hands
- फोटो : file photo
एनल
एनल में बहुत ज्यादा मात्रा में बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जिससे शरीर के दूसरे अंगों से इंफेक्शन फैलने का खतरा बढ़ जाता है। एनल को टच करना भी बीमारियों को न्योता देना है। यह सुपर सेंसटिव एरिया है, इसलिए अब कभी इसे हाथ से टच करने जैसी गलती न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
you shouldnot touch these parts of your body with your hands
- फोटो : file photo
नाक
बहुत सारे लोग अपनी नाक को उंगली से साफ करते हैं, पर उन्हें ये नहीं मालूम होता कि इस तरह वह अपनी नाक को साफ करने के बजाय उसे गंदा कर रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कैसे... तो आपको बता दें, नाक को फिंगर से साफ करते वक्त आपके हाथों के जरिए कीटाणु नाक में प्रवेश कर लेते हैं। ऐसा करने से नेजल इंफेक्शन और फंगल इंफेक्शन हो सकता है। अगर नाक साफ करनी है तो उसका सबसे सही तरीका है कि आप सेनेटाइज टिश्यू का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
you shouldnot touch these parts of your body with your hands
- फोटो : file photo
मुंह 
अपने आस पास आपने बहुत से लोगों को देखा होगा जिन्हें नाखून खाने और मुंह में हाथ डालने की आदत होती है, लेकिन अगर आप भी उन में से एक है तो सावधान हो जाए, क्योंकि भले ही आपने हाथ अच्छे से साफ कर रखे हों, पर हाथों में बैक्टीरिया स्किन से चिपके होते हैं, जो आपके मुंह में चले जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed