फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gardening Tips: ये पांच जड़ी-बूटियां घर पर उगाना है आसान, बालकनी बन जाएगी आयुर्वेदिक दवाखाना

Sat, 02 Aug 2025 04:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 02 Aug 2025 04:52 PM IST
सार

Gardening Tips: घर के बागीचे या बालकनी में इन हर्ब्स को लगाने से ताजे और केमिकल फ्री हर्ब्स मिलते हैं। बच्चों को नेचर के करीब लाने का यह अच्छा तरीका हो सकता है।साथ ही ये पौधे किचन से लेकर हेल्थ तक में फायदेमंद है। कम जगह और कम खर्च में इन्हें उगाया जा सकता है। चलिए जानते हैं ऐसे 5 देसी हर्ब्स के बारे में, जो हर भारतीय रसोई की शान भी हैं और सेहत के लिए वरदान भी।

विज्ञापन
Gardening Tips Grow 5 Indian Herbs At Home tulsi aur pudina ghar mein kaise ugayein Disprj
तुलसी - फोटो : Adobe stock

Gardening Tips: हमारे रसोईघरों और आंगनों में सदियों से कुछ ऐसी देसी जड़ी-बूटियां इस्तेमाल होती आ रही हैं जो न सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाती हैं बल्कि सेहत को भी मजबूत करती हैं। अच्छी बात ये है कि इन हर्ब्स को आप बहुत ही आसानी से अपने घर की बालकनी, खिड़की या आंगन में उगा सकते हैं और वो भी बिना किसी विशेष मेहनत या खर्च के। घर पर इन औषधीय पौधों को लगाकर आप सेहत और स्वाद दोनों को बेहतर बना सकते हैं। इन हर्ब्स को उगाना आसान है और भारत में तो कई घरों में इनके औषधीय गुणों को जाने बिना ही लोग घर पर इन्हें उगाते हैं। 



घर के बागीचे या बालकनी में इन हर्ब्स को लगाने से ताजे और केमिकल फ्री हर्ब्स मिलते हैं। बच्चों को नेचर के करीब लाने का यह अच्छा तरीका हो सकता है।साथ ही ये पौधे किचन से लेकर हेल्थ तक में फायदेमंद है। कम जगह और कम खर्च में इन्हें उगाया जा सकता है। चलिए जानते हैं ऐसे 5 देसी हर्ब्स के बारे में, जो हर भारतीय रसोई की शान भी हैं और सेहत के लिए वरदान भी।

Gardening Tips Grow 5 Indian Herbs At Home tulsi aur pudina ghar mein kaise ugayein Disprj
तुलसी - फोटो : freepik

तुलसी 

अधिकतर भारतीय हिंदू परिवारों में तुलसी का पौधा अक्सर देखने को मिल जाता है। तुलसी का धार्मिक महत्व होने के साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। तुलसी को रोगों की दुश्मन और इम्यूनिटी की दोस्त माना जाता है। तुलसी को आयुर्वेद में ‘जड़ी-बूटियों की रानी’ कहा गया है। इसे उगाना बेहद आसान है, बस एक गमला, थोड़ी मिट्टी और रोज थोड़ा पानी। तुलसी की पत्तियां वायरल संक्रमण, खांसी, जुकाम से लड़ने में मदद करती हैं। साथ ही यह एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है।  इसके नियमित उपयोग से इम्यूनिटी बूस्ट, श्वसन तंत्र की सुरक्षा और तनाव कम होता है।

Gardening Tips Grow 5 Indian Herbs At Home tulsi aur pudina ghar mein kaise ugayein Disprj
पुदीना - फोटो : freepik

पुदीना

पुदीना ठंडक और ताजगी का अहसास करता है। पुदीना की पत्तियों की खुशबू ही इतनी सुकून देती है। इसे उगाने के लिए ज्यादा धूप नहीं चाहिए और इसकी बेल बहुत तेजी से फैलती है। यह पेट की गड़बड़ी से लेकर त्वचा की समस्याओं तक में बेहद कारगर है। पुदीना आसानी से घर पर गमले में उगा सकते हैं जो पाचन में लाभदायक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gardening Tips Grow 5 Indian Herbs At Home tulsi aur pudina ghar mein kaise ugayein Disprj
करी पत्ता - फोटो : Adobe Stock

करी पत्ता 

दक्षिण भारत की पहचान बनने वाला यह पौधा अब पूरे देश में मशहूर है। करी पत्ते को धूप वाली जगह में गमले या बगीचे में उगाया जा सकता है। इसके पत्तों में मौजूद आयरन, फाइबर और विटामिन C इसे एक सुपरहर्ब बनाते हैं। करी पत्ता बालों को घना बनाता है। खून की कमी दूर करता है और डायबिटीज में फायदेमंद है।

विज्ञापन
Gardening Tips Grow 5 Indian Herbs At Home tulsi aur pudina ghar mein kaise ugayein Disprj
अजवाइन - फोटो : Adobe stock

अजवाइन 

अजवाइन को घर में आसानी से गमले में उगाया जा सकता है। इसकी पत्तियां खाने में और चाय में डालने पर गजब का स्वाद देती हैं। पेट दर्द, एसिडिटी और कफ में तो ये रामबाण है। बच्चों की सर्दी लगने पर भी ये कारगर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed