2 अप्रैल से 10 अप्रैल 2022 तक नवरात्रि का पर्व है। नवरात्रि माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का उत्सव है, जिसमें नौ दिनों तक देवी के अलग अलग स्वरूपों की पूजा होती है। भक्त नवरात्रि के पहले दिन घर में कलश स्थापना करके माता का स्वागत करते हैं। माता इन नौ दिनों पर धरती पर अपने भक्तों के घर पर वास करने आती हैं। इस दौरान माता के आगमन पर लोग उपवास करते हैं। लोग 9 दिनों तक फलाहार और सात्विक भोजन करके व्रत रखते हैं या फिर पहला और आखिरी व्रत रखकर नवमी के दिन हवन कर उपवास तोड़ते हैं। इन दिनों में भक्त एकत्र होकर मंदिरों में या घर पर माता की चौकी, जगराता या कीर्तन करते हैं। देवी के भजन, आरती गाकर उनकी महिला का गुणगान करते हैं। नवरात्रि को लेकर सभी लोग उत्साहित हैं। माता के आगमन पर आप अपने करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं। नवरात्रि पर माता रानी की खूबसूरत तस्वीरों के साथ भेजें ये शुभकामना संदेश।
Happy Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि के मौके पर दोस्तों और परिवार वालों को भेजें ये टॉप ट्रेंडिंग SMS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता मेरी पालनहार
भक्ति का हैं आधार
मैया तुम मुक्ति का धाम
दुष्टों के संघार के लिए
हर युग में लेती अवतार।
शुभ नवरात्रि 2022
जिसका था इंतजार वो घड़ी आ गई
सिंह पर सवार माता रानी आ गई
होगी अब मन की हर मुराद पूरी
दुख हरने मैया घर मेरे आ गईं।
शुभ नवरात्रि 2022
जोर से बोलो जय माता दी
सब मिल बोलो जय माता दी
नवरात्रि की हो गई शुरुआत
नौ दिनों तक भरपूर मिलेगा मैया का प्यार।
शुभ नवरात्रि 2022
माता जगदंबा करें आपका कल्याण
माता दुर्गा करें आपकी सुरक्षा
मां अन्नपूर्णा भरें घर का भंडार
माता सरस्वती करें ज्ञान का संचार
इसी कामना के साथ
आपको नवरात्रि की शुभकामनाएं।
शुभ नवरात्रि