दीपावली उत्सव के पांच दिन बेहद खास होते हैं। दिवाली का पर्व तो पूरा देश मनाता है पर उसके अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है। ये भी काफी बड़ा पर्व होता है। इस बार गोवर्धन पूजा 5 नवंबर 2021 को मनाई जा रही है। मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा का विधि-विधान है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन भगवान कृष्ण को 56 या 108 तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। इस दिन को अन्नकूट भी कहा जाता है। भगवान कृष्ण की पूजा के अलावा लोग इस दिन अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और जान पहचान के लोगों को इस पावन दिन की शुभकामना भी देते हैं। वहीं, अब का दौर सोशल मीडिया और मोबाइल का है। तो ऐसे में लोग अपनों को, अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कई शुभकामना संदेश भेजते हैं। अगर आप भी इस गोवर्धन पूजा अपनों को शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको कुछ संदेशों के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में शुभकामना संदेश देख सकते हैं...
Happy Govardhan Puja 2021 Wishes: गोवर्धन पूजा पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन ट्रेंडी वॉलपेपर के साथ भेजें शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन की रक्षा करने
एक उंगली पर पहाड़ उठाया
उसी कन्हैया की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
मुरली मनोहर ब्रज की धरोहर
वो नंदलाला गोपाला
सब मिलकर मचाएं धूम
क्योंकि कृष्ण है आने वाला।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
हर खुशी आपके द्वार आए
जो आप मांगे उससे अधिक पाएं
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
बंसी की धुन पर सबके दुख वो हरता है
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!