फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahavir Jayanti 2025 Wishes:  'अहिंसा परमो धर्म:' जैसे संदेशों के साथ लोगों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं

Thu, 10 Apr 2025 09:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 10 Apr 2025 09:36 AM IST
सार

महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर अगर आप भी स्वजन को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां कुछ सुंदर संदेश और महावीर जयंती के आकर्षक वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर कर सकते हैं।

विज्ञापन
Happy Mahavir Jayanti 2025 Wishes Quotes Shayari Images Messages Wallpapers Whatsapp Facebook status in hindi
महावीर जयंती के शुभकामना संदेश और वाॅलपेपर - फोटो : Adobe

Happy Mahavir Jayanti 2025 Wishes : जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल महावीर स्वामी की जयंती 10 अप्रैल 2025 को मनाई जा रही है। जैन धर्म के अनुयायियों के लिए यह दिन काफी महत्वपूर्ण होता है, इस कारण वह महावीर जयंती को पर्व की तरह मनाते हैं।

लगभग 30 वर्ष की आयु में, महावीर स्वामी ने सभी सांसारिक संपत्तियों को त्याग दिया और आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़े। महावीर स्वामी ने 12 साल की कठोर तपस्या के बाद अपनी सभी इंद्रियों पर विजय प्राप्त की थी। तप के बाद उन्होंने दिगंबर स्वरूप को स्वीकार किया। छठी शताब्दी ईसा पूर्व में उन्होंने मोक्ष प्राप्त किया।

जैन धर्म में आस्था रखने वाले लोग महावीर जयंती को बड़े ही धूम-धाम के साथ मानते हैं। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं और महावीर स्वामी के उपदेशों को याद करते हैं। महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर अगर आप भी स्वजन को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां कुछ सुंदर संदेश और महावीर जयंती के आकर्षक वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर कर सकते हैं।

Happy Mahavir Jayanti 2025 Wishes Quotes Shayari Images Messages Wallpapers Whatsapp Facebook status in hindi
महावीर जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

भगवान महावीर को खोजने हम कहां जाएंगे,
बिना ठिकाना उनको हम कहां पाएंगे।
करो भक्ति चंदना जैसी बंधुओं,
भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे।

महावीर जयंती की शुभकामनाएं।  

Happy Mahavir Jayanti 2025 Wishes Quotes Shayari Images Messages Wallpapers Whatsapp Facebook status in hindi
महावीर जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

जंग एक भी लड़ा नहीं फिर भी जंग को जीत लिया,
अहिंसा अपरिग्रह, अनेकांत का हमको मंत्र दिया।
उस जगत के तारक महावीर को कोटि-कोटि वंदन
उनकी राह पर चल कर आओ हम भी तोड़े भौतिक बंधन।

महावीर जयंती की शुभकामना

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Mahavir Jayanti 2025 Wishes Quotes Shayari Images Messages Wallpapers Whatsapp Facebook status in hindi
महावीर जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

महावीर जिनका नाम है,
पालीताना जिनका धाम है,
अहिंसा जिनका नारा है,
ऐसे त्रिशला नंदन को
लाख प्रणाम हमारा है।

महावीर जयंती की शुभकामना

विज्ञापन
Happy Mahavir Jayanti 2025 Wishes Quotes Shayari Images Messages Wallpapers Whatsapp Facebook status in hindi
महावीर जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

क्रोध को शांति से जीतें, दुष्ट को साधुता से जीतें
कृपण को दान से जीतें और असत्य को सत्य से जीतें।

महावीर जयंती की शुभकामना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed