Happy Nag Panchami 2024 Wishes: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की आराधना का माह है। इसी श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाते हैं, जिसके शिव शंभू के गले में लिपटे नाग देवता की पूजा होती है। इस साल 9 अगस्त को नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है।
Nag Panchami 2024 Wishes: दोस्तों और रिश्तेदारों को दें नाग पंचमी की शुभकामनाएं, भेजें ये सुंदर संदेश
नाग पंचमी के मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों को शुभकामना संदेश भेजकर ये पर्व मना सकते हैं और इसके महत्व को समझा सकते हैं। यहां से नाग पंचमी के सुंदर संदेशों को डाउनलोड करके अपने परिजनों और प्रियजनों को भेजें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गले में शिव शंभू के विराजे नाग,
पृथ्वी को रखा है अपने फन पर,
ऐसे हैं हमारे शक्तिशाली देव नागराज
आपके चरणों में हमारा कोटि-कोटि प्रणाम।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं!
महादेव का है सर्प आभूषण
श्री विष्णु का है शेषनाग सिंहासन
अपने फन पर जिसने पृथ्वी उठाई
ऐसे नाग देवता को मेरा वंदन।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं।
शिव शंकर के गले विराजें
ऐसी है नाग देवता की माया
खुशियों से भर जाता है जीवन
जिसने नाग देवता को मन से चाहा।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं
नाग देवता करें आपकी रक्षा
पिलाएं दूध उन्हें मीठा-मीठा
हो आपके घर में धन की बरसात
ऐसा शुभ हो नाग पंचमी की त्योहार
नाग पंचमी की शुभकामनाएं