फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nag Panchami 2025 Wishes: नागपंचमी की प्यारी-प्यारी शुभकामनाएं और कोट्स, यहां से करें डाउनलोड और शेयर

Tue, 29 Jul 2025 08:01 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 29 Jul 2025 08:01 AM IST
सार

Nag panchami 2025 Wishes in Hindi: नाग पंचमी के मौके पर आप भी अपने परिचितों और करीबियों को इस पावन पर्व के महत्व के बारे में बताएं और भक्तिमय संदेशों व सुंदर वॉलपेपर भेजकर नागपंचमी की शुभकामनाएं दें।

विज्ञापन
Happy Nag Panchami 2025 Wishes Quotes Messages Images Wallpapers and Whatsapp Facebook Status in Hindi
नाग पंचमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

Nag panchami 2025 Wishes in Hindi : भारतवर्ष में नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। यह पर्व हर साल श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है और इस बार नाग पंचमी 29 जुलाई 2025 को मनाई जा रही है। यह दिन खासतौर पर नाग देवताओं की पूजा, कालसर्प दोष से मुक्ति और सर्प भय से सुरक्षा के लिए समर्पित होता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग देवता न केवल भगवान शिव के गले में सुशोभित होते हैं, बल्कि भगवान विष्णु के सिंहासन भी हैं, साथ ही पृथ्वी को शेषनाग ने अपने फन पर उठा रखा है। नाग देवता का हिंदू धर्म में इतने महत्व को देखते हुए नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन नागों को दूध, अक्षत, कुश और चंदन अर्पित कर विशेष पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजन करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और परिवार में सुख-शांति आती है।

नाग पंचमी के मौके पर आप भी अपने परिचितों और करीबियों को इस पावन पर्व के महत्व के बारे में बताएं और भक्तिमय संदेशों व सुंदर वॉलपेपर भेजकर नागपंचमी की शुभकामनाएं दें।

Happy Nag Panchami 2025 Wishes Quotes Messages Images Wallpapers and Whatsapp Facebook Status in Hindi
नाग पंचमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

पूजन नाग का करे जो सच्चे मन से,
हर संकट हटे उसके जीवन पथ से।
सर्प देवता की ये पावन वंदना,
लाए समृद्धि, सुख और शुभ भावना।

नाग पंचमी की शुभकामनाएं

Happy Nag Panchami 2025 Wishes Quotes Messages Images Wallpapers and Whatsapp Facebook Status in Hindi
नाग पंचमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

भोले के गले का हार हैं नागराज,
उनकी पूजा से पूरे हों सब काज।
नागपंचमी का ये पावन दिन आए,
हर घर में सुख, शांति और प्रेम छाए।

नाग पंचमी की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Nag Panchami 2025 Wishes Quotes Messages Images Wallpapers and Whatsapp Facebook Status in Hindi
नाग पंचमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

गले में शिव शंभू के विराजे नाग,
पृथ्वी को रखा है अपने फन पर,
ऐसे हैं हमारे शक्तिशाली देव नागराज
आपके चरणों में हमारा कोटि-कोटि प्रणाम।

नाग पंचमी की शुभकामनाएं

विज्ञापन
Happy Nag Panchami 2025 Wishes Quotes Messages Images Wallpapers and Whatsapp Facebook Status in Hindi
नाग पंचमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

महादेव का है सर्प आभूषण
श्री विष्णु का है शेषनाग सिंहासन
अपने फन पर जिसने पृथ्वी उठाई
ऐसे नाग देवता को मेरा वंदन।

नाग पंचमी की शुभकामनाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed