नए साल का स्वागत लोग उत्सुकता से करते हैं। नया साल ढेरों खुशियां लेकर आता है। ऐसे में लोग नए साल के मौके पर एन्जॉय करते हैं। इसके लिए लोग अपने परिजनों, दोस्तों और करीबियों के साथ मिलकर पार्टी करते हैं। घूमने जाते हैं। वहीं नए साल की बधाइयां देते हैं। दूर दराज रहने वाले अपने करीबियों को लोग कॉल, मैसेज या वाट्सएप के जरिए नए साल की शुभकामनाएं देते हैं लेकिन न्यू ईयर ग्रीटिंग कार्ड का चलन आज भी है। लोग नए साल के मौके पर ग्रीटिंग कार्ड देते थे, जिसमें वह अपनी भावनाओं को शब्दों के जरिए लिख कर बताते हैं। वैसे तो बाजार में न्यू ईयर ग्रीटिंग कार्ड्स उपलब्ध होते हैं, जो कम कीमत से लेकर अधिक कीमत तक में आपको मिल सकते हैं। लेकिन लोग आसानी से घर पर भी ग्रीटिंग कार्ड बना सकते हैं। अगर आप खुद से घर पर ग्रीटिंग कार्ड बनाते हैं तो लेने वाले को अधिक खुशी होती है। वैसे नए साल के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाने आसान हैं, इन तरीकों से बना सकते हैं न्यू ईयर ग्रीटिंग कार्ड।
Happy New Year 2022: घर पर आसानी से बनाएं न्यू ईयर ग्रीटिंग कार्ड, ये रहा आसान तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉप-अप ग्रीटिंग कार्ड
जिन ग्रीटिंग कार्ड को खोलने पर कार्ड के अंदर बनी डिजाइन उभर कर ऊपर ई जाती है, उसे पाॅप-अप ग्रीटिंग कार्ड कहते हैं। इस तरह के कार्ड घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं। पाॅप अप ग्रीटिंग कार्ड बनाने के लिए आपको इन सामानों की जरूरत पड़ेगी।
ग्रीटिंग कार्ड बनाने के लिए सामान
कलर पेपर, ग्लू, कलर, कैंची ।
ग्रीटिंग कार्ड बनाने के तरीका
स्टेप 1- नए साल की ग्रीटिंग बनाने के लिए सबसे पहले दो अलग अलग कलर पेपर शीट लें।
स्टेप 2- कार्ड शीट को बीच से फोल्ड कर लें और दोनों कलर पेपर के साइट के बराबर काट लें।
स्टेप 3- एक शीट को उठाकर बीचों बीच दो पैरलल काट लें, फिर कार्ड को खोलें और कटे हुए हिस्से को ऊपर कर लें।
स्टेप 4- आप चाहें तो इस पर कोई पेंटिंग बना सकती हैं। अगर ड्राॅइंग अच्छी नहीं है तो किसी रिलेटेबल फोटो का प्रिंट चस्पा कर लें।
स्टेप 5- ग्लू की मदद से कट वाली जगह को चिपका कर दूसरी कलर शीट को ग्लू की मदद से कट की हुई शीट के साथ चिपका लें।
स्टेप 6- अब कार्ड के ऊपरी हिस्से को अपनी पसंद के मुताबिक सजा लें।
पेंटिंग ग्रीटिंग कार्ड
आप खूबसूरत पेटिंग के जरिए भी ग्रीटिंग कार्ड को डिजाइन कर सकते हैं। इसके लिए आपको बेसिक ड्राॅइंग आनी चाहिए। इस तरह की ग्रीटिंग कार्ड बनाना सबसे आसान होता है। चलिए जानते हैं पेंटिंग ग्रीटिंग कार्ड बनाने के लिए जरूरी सामान के बारे में।
ग्रीटिंग कार्ड बनाने के लिए सामान-
व्हाइट पेपर, पेंट कलर, पैंसिल, पेंट ब्रश ।
पेंटिंग ग्रीटिंग कार्ड बनाने का तरीका
स्टेप 1- न्यू ईयर कार्ड बनाने के लिए एक सफेद कागज लें और उसके सामने वाले हिस्से पर कोई भी पेंटिंग बना लें।
स्टेप 2- बची हुई जगह पर नए साल की शुभकामनाएं लिख दें। चाहें तो कोई मैसेज भी बीच के पन्ने पर लिख सकते हैं।
स्टेप 3- फिर इसे बीच से मोडकर ग्रीटिंग की तरह बना लें।