फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: जानिए रतन टाटा की कुल संपत्ति कितनी है, लग्जरी कारों और फाइटर जेट का है शौक

Tue, 28 Dec 2021 01:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 28 Dec 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
Ratan Tata Net Worth 2021 Income Bungalow Car Collection Celebrity lifestyle
रतन टाटा लाइफस्टाइल - फोटो : Twitter

अमीरी का दूसरा मतलब टाटा, बिरला और अंबानी है। हर कोई इन नामों को अमीरी के मुहावरे की तरह इस्तेमाल करता है। लेकिन ये नाम ऐसे ही इतने बड़े नहीं बन गए। इसके लिए कड़ी मेहनत, दिन रात एक की मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर जमीन से उठकर टाटा, बिरला और अंबानी ने आसमान को छू लिया है। ये तीनों भारत के बड़े बिजनेसमैन है, जो दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। आज इन्हीं में से एक दिग्गज भारतीय बिजनेसमैन रतन टाटा का जन्मदिन है। 28 दिसंबर रतन टाटा भारतीय उद्योगपति, निवेशक और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष हैं। रतन टाटा 84 साल के हो गए हैं। टाटा ग्रुप को दुनियाभर में एक बुलंदी तक पहुंचाने का श्रेय रतन टाटा को जाता है। रतन टाटा ने काफी मेहनत की, जिसका परिणाम है कि वह आज एक ऐसी लग्जरी लाइफ जीते हैं जिसकी ख्वाहिश हर शख्स रखता है। चलिए जानते हैं रतन टाटा की लग्जरी लाइफ के बारे में, उनके आलीशान बंगले, कार कलेक्शन के बारे में जानिए। 

Ratan Tata Net Worth 2021 Income Bungalow Car Collection Celebrity lifestyle
रतन टाटा लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/Ratan Tata

रतन टाटा की नेटवर्थ 

रतन टाटा, टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष हैं। उनकी गिनती बड़े दानवीर और परोपकारियों में होती है। अगर उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रतन टाटा लगभग एक बिलियन डॉलर के मालिक हैं।

Ratan Tata Net Worth 2021 Income Bungalow Car Collection Celebrity lifestyle
रतन टाटा लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/Ratan Tata

रतन टाटा का आलीशान बंगला

रतन टाटा मुंबई के कोलाबा में समुद्र किनारे बने एक आलीशान बंगले में रहते हैं। तीन मंजिला यह बंगले में 13 हजार वर्ग फीट में फैला हुआ है। बंगले में पार्टी के लिए सन डेक, लिविंग एरिया, जिम, लाइब्रेरी, स्वीमिंग पूल, लाउज और स्टडी रुम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ratan Tata Net Worth 2021 Income Bungalow Car Collection Celebrity lifestyle
रतन टाटा लाइफस्टाइल - फोटो : Land Rover Range Rover Fifty

रतन टाटा की लग्जरी कारें 

बिजनेसमैन रतन टाटा के बंगले में करोड़ो की गाड़ियां सजी हुई हैं। उनकी लग्जरी कार कलेक्शन में जगुआर, मर्सिडीज एस एल 500, फरारी कैलिफोर्निया और लैंड रोवर फ्रीलैंडर जैसी महंगी कारें शामिल हैं।

विज्ञापन
Ratan Tata Net Worth 2021 Income Bungalow Car Collection Celebrity lifestyle
रतन टाटा लाइफस्टाइल - फोटो : facebook/Suryakant Sadhu

रतन टाटा को फाइटर जेट का शौक

वैसे रतन टाटा सिर्फ मंहगी गाड़ियो का शौक नहीं रखते, बल्कि उन्हें हवा में उड़ान भरना भी पसंद है। रतन टाटा को फाइटर जेट काफी पसंद हैं। उनके पास पायलट का लाइसेंस भी है। उन्होंने भारतीय वायु सेना के ए 16 फाइटर जेट को भी उड़ाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed