फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kitchen Hacks: सर्दियों में सिलेंडर के अंदर गैस जमने की समस्या से हैं परेशान, तो ये टिप्स आएंगे आपके काम

Sun, 26 Dec 2021 02:05 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 26 Dec 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
Kitchen Hacks these tips will help you to solve gas problem in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ठंड के मौसम में अक्सर सिलेंडर में गैस ठंडी होकर जम जाती है। इस कारण कई लोग सिलेंडर में गैस जमने की वजह से उसके जल्दी खत्म होने की शिकायत करते हैं। ऐसे में जल्द गैस खत्म होने से हमको उसका अतिरिक्त आर्थिक बोझ झेलना पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनको फॉलो करने पर आपको इन समस्याओं से निजात मिल जाएगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में विस्तार से -

गर्म पानी

अगर ठंड के कारण आपका गैस सिलेंडर जम जाता है, तो इस स्थिति में आपको गर्म पानी का उपयोग करना चाहिए। आप तीन से चार लीटर गर्म पानी एक बड़े बर्तन में उलट लें। इसके बाद सिलेंडर को गर्म पानी में रखकर आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस उपाय को अपनाने पर आपके सिलेंडर की जमी हुई गैस दोबारा मूल रूप में आ जाएगी। 

Kitchen Hacks these tips will help you to solve gas problem in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बोरी का प्रयोग

सर्दी के मौसम में सिलेंडर की गैस को ठंड में जमने से बचाने के लिए आप बोरी का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्लास्टिक या जूट की बोरी की जरूरत होगी। सिलेंडर में गैस को जमने से बचाने के लिए आपको उसके नीचे जूट की 2 से 3 बोरी को अच्छे से फैलाना होगा। इसके अलावा आप उसे सिलेंडर से लपेट भी सकते हैं। ऐसा करने पर सिलेंडर में गैस जमने की समस्या खत्म हो जाएगी। 

Kitchen Hacks these tips will help you to solve gas problem in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सिलेंडर व्हील का कर सकते हैं प्रयोग

अक्सर देखने को मिलता है कि सर्दी के मौसम में जमीन के ठंडे होने से सिलेंडर के अंदर की गैस जम जाती है। ऐसे में उसकी गैस को जमने से रोकने के लिए आप सिलेंडर की ट्रॉली का उपयोग कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपके सिलेंडर के अंदर की गैस नहीं जमेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kitchen Hacks these tips will help you to solve gas problem in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

धूप

आप अपने सिलेंडर को धूप में रखकर भी उसके अंदर की गैस को जमने से रोक सकते हैं। अगर आपके सिलेंडर के अंदर की गैस ठंड की वजह से जमने लगती है, तो ऐसे में आप उसे धूप में रख सकते हैं। इससे आपकी समस्या दूर हो जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed