फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: कितना कमाते हैं सलमान खान? जानिए इंडस्ट्री के भाईजान की नेटवर्थ

Sun, 26 Dec 2021 11:32 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 26 Dec 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Net Worth 2021 Income Bungalow Car Collection Celebrity Lifestyle
सलमान खान लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/beingsalmankhan

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी फिल्मों से लेकर नई एक्ट्रेस को लॉन्च करने तक के लिए फेमस हैं। फिल्मों के अलावा बीइंग ह्यूमन के जरिए समाज के लिए और अनाथ बच्चों के लिए काम करने वाले सलमान खान की नेकी पूरी इंडस्ट्री में मशहूर है। सलमान जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं, एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देते हैं। दबंग,सुल्तान, बजरंगी भाईजान, अंतिम जैसी फिल्मों में नजर आ चुके सलमान खान फैंस के दिलों में रहते हैं। उनके गाने हों या डांस मूव हर कोई सलमान को काॅपी करने की कोशिश करता है। अब इंडस्ट्री के दबंग खान इतने बड़े सुपर स्टार हैं तो उनकी लाइफस्टाइल भी लग्जरी ही होगी। वैसे तो सलमान को उनकी सादगी के लिए भी जाना जाता है। लेकिन उनकी कमाई, घर- संपत्ति और गाड़ियों का कलेक्शन सलमान खान की रईसी को जाहिर करता है। 27 दिसंबर को सलमान का जन्मदिन है। बॉलीवुड के भाईजान के जन्मदिन पर जानिए सलमान खान की नेटवर्थ, कार कलेक्शन के बारे में।

Salman Khan Net Worth 2021 Income Bungalow Car Collection Celebrity Lifestyle
सलमान खान की लाइफस्टाइल - फोटो : Insatagram/beingsalmankhan

सलमान खान की नेट वर्थ 

सलमान खान इंडस्ट्री में  फिल्मों के लिए सबसे अधिक चार्ज करने वाले अभिनेता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की नेट वर्थ लगभग 360 मिलियन डॉलर है। भारतीय पैसों में लगभग 2304 करोड़ की कुल संपत्ति के मालिक हैं।

Salman Khan Net Worth 2021 Income Bungalow Car Collection Celebrity Lifestyle
सलमान खान की लाइफस्टाइल - फोटो : Insatagram/beingsalmankhan

सलमान की कमाई 

सलमान खान की कमाई का मुख्य जरिया फिल्में हैं। सलमान खान एक फिल्म के लिए लगभग 60 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। फिल्मों के अलावा सलमान खान विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन, निवेश और सोशल मीडिया के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं। सलमान बिग बॉस में भी नजर आते हैं। बिग बॉस 15 के लिए सलमान खान ने 350 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। सलमान खान के पास खुद का बीइंग ह्यूमन ब्रांड है। वह कई अन्य ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर भी हैं और इसके लिए उनकी फीस 8-10 करोड़ रुपये तक होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Net Worth 2021 Income Bungalow Car Collection Celebrity Lifestyle
सलमान खान की लाइफस्टाइल - फोटो : Social media

सलमान खान का बंगला 

सलमान खान मुंबई में आलीशान बंगले में रहते हैं। सलमान के घर का नाम गैलेक्सी अपार्टमेंट हैं। सलमान अपने परिवार के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं, जो किसी महल से कम नहीं हैं। इसके अलावा सलमान के पास एक फाइव बीएचके बंगला भी है। पनवेल में एक फार्म हाउस भी है, जहां उन्हें लाॅकडाउन के दौरान अक्सर देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली, नोएडा और चंडीगढ़ जैसी जगहों पर भी सलमान खान की काफी प्रॉपर्टी है।

विज्ञापन
Salman Khan Net Worth 2021 Income Bungalow Car Collection Celebrity Lifestyle
सलमान खान की लाइफस्टाइल - फोटो : Insatagram/beingsalmankhan

सलमान खान का कार कलेक्शन 

अभिनेता सलमान खान लग्जरी कारों का शौक रखते हैं। उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं। सलमान के पास ऑडी, बैंटले, रोल्स रॉयल और मर्सिडीज जैसी कई कारें हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 14 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed