बॉलीवुड की दुनिया को ग्लैमर और पैसों का भंडार माना जाता है। अभिनेता और अभिनेत्रियों की न सिर्फ फिल्मों, साथ ही तमाम विज्ञापनों और व्यापार के माध्यम से भी करोड़ों की कमाई होती है। क्या आप जानते हैं, बॉलीवुड की पांच सबसे अमीर अभिनेत्रियां कौन सी हैं? अगर नहीं तो आज के सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल के इस अंक में हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं। इन पांच में से एक अभिनेत्री का कुल नेट वर्थ जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: ये हैं बॉलीवुड की पांच सबसे अमीर अभिनेत्रियां, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण
65 मिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्री हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मौजूदा समय में दीपिका फिल्मों के लिए सबसे अधिक पेड की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। पादुकोण एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये तक का चार्ज करती हैं। उन्हें हाल ही में मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म छपाक में देखा गया था।
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान ऊर्फ बेबो की कुल संपत्ति 60 मिलियन डॉलर है। उन्हें बड़े पर्दे पर आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में देखा गया था जिसमें वह दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ नजर आई थीं। करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है, वह फिल्मों से फिलहाल कुछ समय से दूर चल रही हैं।
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ 57 मिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ टॉप 5 की सूची में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने हाल ही में रोहित शेट्टी निर्देशित सूर्यवंशी में अभिनय किया। कैटरीना तमाम विज्ञापनों के माध्यम से भी सालाना करोड़ों की कमाई करती हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन
नेट वर्थ के मामले में नंबर 4 पर पूर्व मिस वर्ल्ड (1994) ऐश्वर्या राय बच्चन हैं, जिनकी कुल संपत्ति 35 मिलियन डॉलर की है। उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म फन्ने खां में देखा गया था। ऐश्वर्या राय बच्चन भी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं।