फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: बाबा रामदेव की नेटवर्थ है करोड़ों में, इतनी महंगी गाड़ियों से करते हैं सफर

Sat, 25 Dec 2021 01:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 25 Dec 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev Net Worth Income house Car Collection Celebrity Lifestyle
रामदेव की लाइफस्टाइल - फोटो : पीटीआई

योग गुरु बाबा रामदेव का आज जन्मदिन है। 25 दिसंबर को जन्मे बाबा रामदेव आज दुनियाभर में एक जाना माना नाम हैं। वह लोगों को स्वस्थ रहने के मंत्र देते हैं। आज योग गुरु बाबा रामदेव के योग और फिटनेस मंत्र को तो लोग अपना ही रहे हैं, उनके ब्रांड पतंजलि को भी घर-घर में इस्तेमाल किया जा रहा है। एक जमाने में बाबा रामदेव हरिद्वार में स्कूटर से घर-घर जाकर दवाइयां बेचते थे। आज उनकी काफी लग्जरी लाइफ है। बाबा राम देव आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आलीशान घर, करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां उनके पास है। पतंजलि और रुचि सोया नाम के उनके दो ब्रांड भी हैं। जिनसे उनकी मोटी कमाई होती है। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान बाबा रामदेव ने कहा था कि उनकी कमाई का शत प्रतिशत हिस्सा चैरिटी के काम में जाता है। चलिए जानते हैं कि आखिर एक स्कूटर से दवाई सप्लाई करने वाले रामदेव आज कितने रईस हैं? बाबा रामदेव की नेट वर्थ, इनकम, बंगला और गाड़ियों के कलेक्शन के बारे में जानें।

Baba Ramdev Net Worth Income house Car Collection Celebrity Lifestyle
रामदेव की लाइफस्टाइल - फोटो : amar ujala

बाबा रामदेव की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा रामदेव की नेटवर्थ 190 मिलियन डॉलर है। भारतीय करेंसी में इसकी कीमत 1400 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई योगा, एफएमसीजी बिजनेस और रायलिटीज से होती है।

 

Baba Ramdev Net Worth Income house Car Collection Celebrity Lifestyle
रामदेव की लाइफस्टाइल - फोटो : अमर उजाला

बाबा रामदेव की कमाई का जरिया

रामदेव पतंजलि योगपीठ के मालिक हैं, जिसका मुख्यालय हरिद्वार में है। इसके अलावा बाबा रामदेव पतंजलि आयुर्वेद और रुचि सोया ब्रांड के भी मालिक हैं। इन दोनों ब्रांड से रामदेव की करोड़ों की कमाई होती है। पतंजलि आयुर्वेद ने साल 2019-20 में 425 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसके अलावा रुचि सोया कंपनी को रामदेव ने खरीद लिया। ये कंपनी पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 227 करोड़ मुनाफे में रही। रुचि सोया कंपनी की आमदनी 4475 करोड़ रुपये बढ़ गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baba Ramdev Net Worth Income house Car Collection Celebrity Lifestyle
रामदेव की लाइफस्टाइल - फोटो : अमर उजाला

बाबा रामदेव का बंगला

रामदेव बाबा उत्तराखंड के हरिद्वार के रहने वाले हैं। वहीं पर उनका घर है लेकिन मुंबई में भी रामदेव का आलीशान घऱ है, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये हैं। मुंबई में उनके पास कई और भी प्रॉपर्टी हैं।

 

 

विज्ञापन
Baba Ramdev Net Worth Income house Car Collection Celebrity Lifestyle
Audi RS e-tron GT - फोटो : Audi

बाबा रामदेव का कार कलेक्शन

कभी साइकिल और स्कूटर से चलने वाले बाबा रामदेव के पास आज कई लग्जरी गाड़ियां हैं। रामदेव के कार कलेक्शन में रेंज रोवर, ऑडी जैसी कई लग्जरी कारें शामिल हैं। रामदेव की लग्जरी कारों की कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये बताई जाती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed