क्रिसमस आ गया है। दुनियाभर में मनाया जाने वाला खास पर्व क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को होता है। साल के इस आखिरी त्योहार को मनाने के लिए हर कोई उत्साहित है। आज के दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। ईसाई समुदाय के लोग प्रभु यीशु के जन्मदिन को धूमधाम से मनाते हैं। क्रिसमस पर सैंटा क्लॉज लोगों को तोहफे बांटते हैं। वैसे तो यह पर्व ईसाईयों के लिए खास होता है लेकिन दूसरे समुदाय के लोग भी आज के बड़े दिन को धूमधाम से मनाते हैं। इस दौरान सभी एकदूसरे को क्रिसमस पर बधाई देते हैं। आज आप को भी अपने प्रियजनों या दोस्तों को क्रिसमस विशेज देनी होगी। कोरोना संकट के चलते लोग आपस में मिल नहीं सकते हैं, ऐसे में आप मैसेज और क्रिसमस वाॅलपेपर्स के जरीए एकदूसरे को विश कर सकते हैं। अगर आप भी अपने रिश्तेदारों, दोस्तों को क्रिसमस की बधाई देना चाहते हैं तो उन्हें खास संदेश भेजे। अगली स्लाइड्स में हैं कुछ खास क्रिसमस विशेज और क्रिसमस वाॅलपेपर।
Merry Christmas Wishes: इन खास वाॅलपेपर्स से अपनों को दें क्रिसमस की बधाई, भेजें ये शुभकामना संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस का ये प्यारा त्योहार
जीवन में लाएं खुशियां अपार।
क्रिसमस 2021 की शुभकामनाएं।
बच्चों देखो सैंटा क्लॉज आए आपके द्वार
तोहफे के साथ लाएं हैं खुशिया हजार
क्रिसमस 2021 की शुभकामनाएं।
इस सर्द रात में चांद ने बिखेरी है अपनी चांदनी
तारों ने मिलकर सजाया है आसमान को
आपके घर आने वाले हैं सैंटा क्लॉज
स्वीकार करें उनकी क्रिसमस शुभकामना।
क्रिसमस 2021 की शुभकामनाएं।
लो आ गया जिसका था इंतजार
दिसंबर लाया क्रिसमस की बहार
सब मिल के बोलो मेरे यार
मुबारक हो तुमको क्रिसमस का त्योहार।
क्रिसमस 2021 की शुभकामनाएं।