दिसंबर का महीना साल का आखिरी महीना होता है। वहीं साल के इस आखिरी महीने में साल का आखिरी बड़ा त्योहार आता है, जिसका लगभग दुनिया के कई देशों में लोग इंतजार करते हैं। दिसंबर आते आते लोगों का इंतजार खत्म होने लगता है। हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है। क्रिसमस डे का इंतजार सबसे ज्यादा बच्चे करते हैं। सभी को इंतजार खत्म हुआ। आज क्रिसमस डे है। यीशु के जन्मदिन के मौके पर ये खास त्यौहार होता है, जिसमें सैंटा क्लाॅज बच्चों के लिए गिफ्ट लेकर आते हैं। लोग इस मौके पर एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। आपस में आप एक दूसरे को मैरी क्रिसमस के मैसेज भेजते हैं। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया कि अन्य त्योहारों की तरह हम क्रिसमस में हैप्पी क्रिसमस नहीं बल्कि मैरी क्रिसमस बोलते हैं? आखिर हैप्पी दिवाली, हैप्पी न्यू ईयर या हैप्पी ईस्टर की तरह हम हैप्पी क्रिसमस क्यों नहीं बोलते? मैरी शब्द का क्या मतलब है और क्रिसमस में हैप्पी की जगह मैरी शब्द को ही क्यों इस्तेमाल किया जाता है? चलिए जानते हैं क्रिसमस में मैरी के अर्थ के बारे में।
Merry Christmas 2021: जानिए कहां से आया 'मैरी' शब्द, हैप्पी की बजाए क्यों कहते हैं मैरी क्रिसमस?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैरी का क्या अर्थ है ?
मैरी का अर्थ आनंदित, खुशी होता है। मैरी शब्द जर्मनिक और ओल्ड इंग्लिश से मिलाकर बना है। साधारण शब्दों में समझे तो मैरी का अर्थ और हैप्पी का अर्थ अर्थ एक ही होता है। लेकिन क्रिसमस में हैप्पी की बजाय मैरी शब्द का इस्तेमाल होता है।
हैप्पी के बजाए क्यों कहा जाता है मैरी ?
मैरी शब्द को प्रचलन में मशहूर साहित्यकार चार्ल्स डिकेंस ने किया। उन्होंने अपनी अपनी किताब 'अ क्रिसमस कैरोल' में मैरी शब्द का सबसे ज्यादा प्रयोग किया था, जिसके बाद हैप्पी के बजाए मैरी शब्द प्रचलन में आ गया। उसके पहले तक लोग हैप्पी क्रिसमस कहते थे। इंग्लैंड में तो आज भी कई लोग मैरी की जगह हैप्पी क्रिसमस बोलते हैं। दोनों ही शब्द सही हैं लेकिन प्रचलन में मैरी शब्द है।
कहां से आया मैरी शब्द ?
मैरी शब्द 16वीं शताब्दी में आया था। उस समय अंग्रेजी भाषा अपनी शुरुआती अवस्था में थी। फिर 18वीं और 19वीं शताब्दी में यह अधिक प्रचलित हुआ। क्रिसमस के साथ हैप्पी से ज्यादा मैरी का इस्तेमाल होने लगा। लेकिन क्रिसमस के अलावा किसी अन्य फेस्टिवल में मैरी शब्द का प्रयोग कभी नहीं किया गया।
हैप्पी क्रिसमस कहें या मैरी क्रिसमस ?
वैसे तो प्रचलन में मैरी क्रिसमस ही है और ज्यादातर देशों में अधिकतर लोग मैरी क्रिसमस कहते हुए ही एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं लेकिन अगर आप हैप्पी क्रिसमस कहते हैं तो यह भी गलत नहीं होगा। हैप्पी क्रिसमस और मैरी क्रिसमस का अर्थ एक ही है लेकिन अधिकतर लोगों के मैरी शब्द के इस्तेमाल करने के कारण हैप्पी क्रिसमस कहना अटपटा हो जाता है, पर ये गलत नहीं है।