सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Happy Valentines Day 2022 : इस खास वजह से सब लोगों को सेलिब्रेट करना चाहिए वैलेंटाइन डे

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Happy Valentines Day 2022 Reasons To Celebrate Valentine Day
वैलेंटाइन डे मनाने की वजह - फोटो : अमर उजाला

साल का सबसे रोमांटिक महीना फरवरी होता है, क्योंकि इस महीने में वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जाता है। वैलेंटाइन वीक यानी प्यार करने वालों के लिए पूरा एक हफ्ता होता है। इस हफ्ते को प्यार करने वाले उत्सव की तरह मनाते हैं। अपने साथी को खास महसूस कराते हैं और उनके साथ वक्त गुजारते हैं। किसी को अगर अपने प्यार का इजहार करना होता है तो उनके लिए भी वैलेंटाइन डे अच्छा मौका हो सकता है। शादीशुदा या कपल्स तक ही यह दिन सीमित नहीं है। सिंगल लोग भी वैलेंटाइन डे मना सकते हैं। वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे खास वजह है, जो हर किसी को जान लेनी चाहिए। आप चाहे शादीशुदा हो या किसी के प्यार में हो या फिर फिलहाल सिंगल ही क्यों न हों, वैलेंटाइन डे मनाने की वजह जानकर खुद को इस खास दिन को सेलिब्रेट करने से नहीं रोक पाएंगे। चलिए जानते हैं वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने की वजह। 

Trending Videos
Happy Valentines Day 2022 Reasons To Celebrate Valentine Day
वैलेंटाइन डे मनाने की वजह - फोटो : istock

नाराजगी खत्म करना का मौका
 
वैलेंटाइन वीक आपको मौका देता है किसी अपने के दिल में बसी नाराजगी, गुस्से को खत्म कर उससे फिर से पैच अप करने का। इस हफ्ते की फिजा में ही रोमांस होता है। आप रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक उनके लिए छोटे छोटे सरप्राइज प्लान कर सकते हैं और रूठे साथी को मना लीजिए। ऐसा आप सिर्फ पार्टनर के लिए ही नहीं, बल्कि दोस्तों के लिए भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Valentines Day 2022 Reasons To Celebrate Valentine Day
वैलेंटाइन डे मनाने की वजह - फोटो : istock

क्रश को बताएं दिल की बात

हो सकता है कि आप किसी को पसंद करते हैं, लेकिन उससे अपने दिल की बात अब तक न कह पाए हों। सही मौके की तलाश में हैं तो वैलेंटाइन सप्ताह से अच्छा मौका नहीं मिल सकता। आप अपने क्रश को रोमांटिक वीक में इम्प्रेस कर सकते हैं। उनसे इजहार-ए-मोहब्बत कर सकते हैं। हो सकता है कि वह आपका प्रपोजल न ठुकरा पाएं।

Happy Valentines Day 2022 Reasons To Celebrate Valentine Day
वैलेंटाइन डे मनाने की वजह - फोटो : istock

सेलिब्रेशन का बहाना

रोज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आपके पास अपनों से प्यार जताने का मौका नहीं होता। ऐसे में वैलेंटाइन सप्ताह आपको पूरा एक हफ्ता देता है, ताकि आप अपने पार्टनर, दोस्त या किसी करीबी को महसूस करा सकें कि आप उनसे प्यार करते हैं। वहीं आपको अपने साथी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलता है। जिन दोस्तों व प्रियजनों के साथ आप हैंगआउट  नहीं कर पाते, वैलेंटाइन डे पर उन सब को इकट्ठा करके सेलिब्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Happy Valentines Day 2022 Reasons To Celebrate Valentine Day
वैलेंटाइन डे मनाने की वजह - फोटो : istock

खुद को दे पाएंगे वक्त

वैलेंटाइन डे आपको आपके पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका देता है। आप खुद को वक्त दे पाते हैं, जो कामकाज में शायद आप न दे पाते हों। वहीं अगर आप सिंगल हैं तब भी आप खुद को प्यार करें। वैलेंटाइन डे पर खुद के लिए वक्त निकालें। सोलो ट्रिप पर जाएं। खुद के लिए कोई गिफ्ट खरीदिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed