सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

World Radio Day 2022: 13 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है विश्व रेडियो दिवस? जानिए इतिहास और इस साल की थीम

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 13 Feb 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
World Radio Day 2022 Theme, Wishes And Quotes in Hindi 13 February Radio Day History
World Radio Day 2022 - फोटो : amar ujala

आज विश्व रेडियो दिवस है। हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। इस दिन हर साल यूनेस्को विश्व के सभी ब्राॅकास्टर्स, संगठनों और समुदायों के साथ मिलकर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता है। संचार के माध्यम के तौर पर रेडियो की भूमिका पर चर्चा होती है और लोगों को इस बाबत जागरूक किया जाता है। रेडियो एक ऐसी सेवा है जो दुनियाभर में सूचना का आदान-प्रदान करता है। आपदा या आपात कालीन स्थिति में रेडियो का महत्व बढ़ जाता है। ऐसे में विश्व रेडियो दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के युवाओं को रेडियो की आवश्यकता और महत्व के प्रति जागरूक करना है। सूचना फैलाने के लिए सबसे शक्तिशाली और सस्ते माध्यम के तौर पर रेडियो को जाना जाता है। भले ही रेडियो सदियों पुराना माध्यम हो लेकिन संचार के लिए इसका इस्तेमाल आज भी हो रहा है। चलिए जानते हैं कि विश्व रेडियो दिवस की शुरुआत कब और क्यों हुई? क्या है रेडियो दिवस 2022 की थीम।


 
Trending Videos
World Radio Day 2022 Theme, Wishes And Quotes in Hindi 13 February Radio Day History
World Radio Day 2022 - फोटो : Pixabay

विश्व रेडियो दिवस मनाने की कब हुई शुरुआत?

विश्व रेडियो दिवस की शुरुआत साल 2011 में की गई थी। साल 2010 में स्पेन रेडियो अकादमी ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाने के लिए पहली बार प्रस्ताव दिया था। साल 2011 में यूनेस्को के सदस्य देशों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाने की घोषणा की। बाद में साल 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी इसे अपना लिया। फिर उसी साल 13 फरवरी को पहली बार यूनेस्को ने विश्व रेडियो दिवस मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Radio Day 2022 Theme, Wishes And Quotes in Hindi 13 February Radio Day History
World Radio Day 2022 - फोटो : Pixabay

13 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है रेडियो दिवस?

13 फरवरी को ही विश्व रेडियो दिवस मनाने की एक खास वजह है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र रेडियो की शुरुआत 13 फरवरी 1946 में हुई थी। संयुक्त राष्ट्र रेडियो की वर्षगांठ के दिन ही विश्व रेडियो दिवस मनाया जाने लगा।

World Radio Day 2022 Theme, Wishes And Quotes in Hindi 13 February Radio Day History
World Radio Day 2022 - फोटो : Pixabay

क्या है विश्व रेडियो दिवस 2022 की थीम?

विश्व रेडियो दिवस 2022 की थीम 'एवोलूशन - द वर्ल्ड इज ऑलवेज चेंजिंग' है। यानी विकास के साथ विश्व भी विकसित हो रहा है। यह थीम रेडियो के लचीलेपन और स्थिरता को प्रदर्शित कर रही है। इसका मतलब है कि दुनिया बदलती रहती है, इसलिए रेडियो में भी नवाचार हो रहा है। 

विज्ञापन
World Radio Day 2022 Theme, Wishes And Quotes in Hindi 13 February Radio Day History
World Radio Day 2022 - फोटो : Istock


विश्व रेडियो दिवस पर भेजें अपनों को ये शुभकामना संदेश

रेडियो बजाते रहो, गुनगुनाते रहो।
Happy World Radio Day

रेडियो एक रंगमंच है, जिसमें मन का संचार, आत्मा का संगीत और भावनाओं की अभिव्यक्ति है।
Happy World Radio Day

रेडियो के जमाने को कोई कैसे भुला पायेगा,
रेडियो ने ही तो इन कानों को देखना सिखाया है।
Happy World Radio Day

आज भी उस दौर को याद करते हैं, जब रेडियो देखकर खुश हुआ करते थें।
Happy World Radio Day 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed