{"_id":"66b07d436a9fbb24900c0b58","slug":"hariyali-teej-2024-decoration-ideas-at-home-for-teej-celebration-tips-in-hindi-2024-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज के हिसाब से करें घर की खास सजावट, ये रहे डेकोरेशन आइडिया","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज के हिसाब से करें घर की खास सजावट, ये रहे डेकोरेशन आइडिया
Hariyali Teej 2024 Decoration Ideas: सावन के महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए मां पार्वती ने घोर तपस्या की थी और शिव जी ने इसी तिथि पर उनकी तपस्या को स्वीकार किया था। पारंपरिक तौर से इस दिन महिलाएं और लड़कियां शिवजी और माता पार्वती की पूजा करती हैं। हरे रंग के परिधान पहने जाते हैं। सोलह श्रृंगार करके महिलाएं भजन व लोकगीत गाती हैं। घर के आंगन में झूला डाला जाता है।
अगर आप भी हरियाली तीज का त्योहार पारंपरिक तौर पर मनाना चाहते हैं तो घर की सजावट से शुरुआत करें। घर की साज सज्जा त्योहार की रौनक को बढ़ा देती है। हरियाली तीज के हिसाब से घर की सजावट करने के कुछ आइडिया दिए जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से अपना सकते हैं।
2 of 5
घर की सजावट
- फोटो : freepik
आम और केले के पत्तों से दरवाजा सजाएं
हिंदू धर्म में घर के द्वार की सजावट का विशेष महत्व है। घर के दरवाजे को आम के पत्ते और गेंदे के फूलों से बने तोरण से सजाएं। तोरण को द्वार पर लटकाएं। इसके अलावा केले के पत्तों से भी घर का द्वार सजा सकते हैं। दरवाजे के दोनों तरफ दो बड़े केले के पत्ते किसी छोटे गमले के सहारे खड़े कर सकते हैं या फिर दीवार पर चिपका सकते हैं।
3 of 5
घर की सजावट
- फोटो : freepik
रंग बिरंगी छतरी या पतंगों से सजावट
घर के अंदर जहां हरियाली तीज का कार्यक्रम करना है, वहीं रंग बिरंगी छतरी या कई रंगों की पतंगों से घर की साज सज्जा कर सकते हैं। बाजार में आसानी से आपको सजावट के लिए रंग बिरंगी छतरी और पतंग मिल जाएंगी, सजाने पर जो काफी प्यारी लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरियाली थीम से सजावट
- फोटो : freepik
हरियाली थीम से सजावट
हरियाली तीज की सजावट की थीम को हरा भरा रखना बेहतर हो सकता है। फूलों और पत्तियों की लड़ियों से घर की दीवारों को सजाएं। हरे भरे पौधों के गमले भी सजा सकते हैं। सजावट के लिए हरे और पीले दुपट्टे को झालर की तरह सजा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
घर की सजावट
- फोटो : freepik
झूला लगाकर सजावट
हरियाली तीज का पर्व बिना झूले के अधूरा रहता है। मुमकिन हो तो घर पर झूला डालें। अगर आपके घर पर झूला हो तो उसे फूलों की लड़ी या गुब्बारों से सजा सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।