फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Hartalika Teej Wishes: सुहागिनों और कुंवारी कन्याओं को भेजें हरतालिका तीज के आकर्षक शुभकामना संदेश

Tue, 30 Aug 2022 06:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 30 Aug 2022 06:15 AM IST
विज्ञापन
Happy Hartalika Teej Wishes Quotes Wallpapers Hd Images Whatsapp Facebook Status And Messages In Hindi
हरतालिका तीज - फोटो : amar ujala

Happy Hartalika Teej Wishes, Images: 30 अगस्त को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए खास पर्व होता है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए और सौभाग्यवती होने की मनोकामना के साथ माता पार्वती की पूजा करती हैं। तीज के दिन महिलाएं उपवास करती हैं। हरतालिका तीज को करवाचौथ से भी अधिक कठिन माना जाता है, क्योंकि इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं। पूरा दिन कुछ खाती पीती नहीं, रात में माता पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की मिट्टी की मूर्ति बनाकर उन्हें स्नान आदि कराकर वस्त्र धारण कराती हैं और पूजा करती हैं। अगले दिन भोर में भी सुहागिनें माता की पूजा करके कन्याओं को दान देती हैं। मान्यता है कि पहली बार हरतालिका तीज का उपवास मां पार्वती ने किया था और भोले बाबा को अपने पति के रूप में मांगा था। भगवान शिव उनके उपवास से प्रसन्न हो गए और उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। यह व्रत करके कुंवारी कन्याएं अपने मनचाहे वर की प्राप्ति की मनोकामना करती हैं। अगर इस हरतालिका तीज पर आप भी मां गौरी की पूजा कर रही हैं तो सभी सुहागिनों को तीज की शुभकामनाएं भेजें। यहां हरतालिका तीज के खास शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं। 

Happy Hartalika Teej Wishes Quotes Wallpapers Hd Images Whatsapp Facebook Status And Messages In Hindi
हरतालिका तीज - फोटो : amar ujala

हरतालिका तीज त्योहार है मधुर प्यार का दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का बिछिया पैरों में हो माथे पर बिंदिया हर जनम में मिलन हो हमारा साथिया। हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

Happy Hartalika Teej Wishes Quotes Wallpapers Hd Images Whatsapp Facebook Status And Messages In Hindi
हरतालिका तीज - फोटो : amar ujala

मां पार्वती आप और आपके परिवार पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखें। सौभाग्यवती होने का मिले आशीर्वाद, परिवार हो खुशहाल। हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Hartalika Teej Wishes Quotes Wallpapers Hd Images Whatsapp Facebook Status And Messages In Hindi
हरतालिका तीज - फोटो : amar ujala

शिव जी की कृपा होगी मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद। जब मनाएंगे मिलकर सब हरतालिका तीज का त्योहार। हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

विज्ञापन
Happy Hartalika Teej Wishes Quotes Wallpapers Hd Images Whatsapp Facebook Status And Messages In Hindi
हरतालिका तीज - फोटो : amar ujala

इस तीज आपको अपना मनचाहा वर मिल जाए करो मां पार्वती से प्रार्थना आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाए। हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed