कोलेस्ट्रॉल का सीधा संबंध हमारे दिल से है। एक बार कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो जाने के बाद हमेशा खाते समय सावधान रहना पड़ता है। कोलेस्ट्रॉल से निजात पाने के लिए सही खान-पान के विषय में जानकारी होना जरूरी है। इसे कम करने के लिए कई तरह के खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल एक वसायुक्त तत्व है जिसका उत्पादन लीवर करता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने के लिए सीमित मात्रा में वसा का सेवन करना चाहिए। 5 ऐसे फल हैं जो आपकी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। ये फल कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मददगार हैं।
कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल की बीमारियों को दूर रखेंगे ये 5 फल, आज ही डाइट में करें शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पपीता
पपीता खाना दिल के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं,जो शरीर में मौजूद रक्त-शिराओं में कोलेस्ट्रॉल के थक्कों को बनने नहीं देता। कोलेस्ट्रोल के थक्के दिल का दौरा पड़ने और उच्च रक्तचाप समेत कई अन्य ह्रदय रोगों का कारण बन सकते हैं।
सेब
सेहत का खजाना कहे जाने वाले सेब में प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल घटता है और ब्लड प्रेशर भी सामान्य बना रहता है। सेब में पेक्टिन के घुलनशील रेशे होते हैं, जो रक्त में कोलेस्ट्राल का स्तर घटाते हैं और शरीर के लिए एंटी बैक्टीरिया की भूमिका निभाते हैं।
टमाटर
इसे खाने से हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। ये रक्तवाहिनियों में थक्का जमने से रोकता है। खून का थक्का रक्त के बहाव में रुकावट पैदा करता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा होता है।
नाशपाती
नाशपाती में पानी में घुलनशील पैक्टिक फाइबर होता है जो सेलूलोज के स्तर को नियंत्रित करता है। स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी बहुत से पोषक तत्व नाशपती में पाए जाते हैं। प्राकृतिक विटामिन, मिनरल और एंजाइम के साथ ही इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो बेकार कोलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता रखते हैं।