Gujiya Banane Ki Vidhi: होली का त्योहार हो और घर में गुजिया की खुशबू न आए, ऐसा कैसे हो सकता है? रंगों के इस पर्व पर मीठे पकवानों की खास परंपरा है और गुजिया उनमें सबसे लोकप्रिय है। बाहर से कुरकुरी और अंदर से मावा व ड्राई फ्रूट्स से भरी गुजिया हर किसी की पसंदीदा होती है।
इस वर्ष होली पर पारंपरिक मावा गुजिया से अलग कुछ नया ट्राई करें, जिसे खाकर मेहमान आपकी तारीफ भी करें और रेसिपी पूछे भी रह न पाएं। इस बार होली के मौके पर 5 अलग-अलग तरह की खास गुजिया बनाएं और त्योहार को अधिक खास बना दें। पारंपरिक स्वाद से लेकर मॉडर्न ट्विस्ट तक, हर उम्र के लोगों को पसंद आएंगी। यहां 5 तरह की गुजिया बनाने की विधि बताई जा रही है। साथ ही परफेक्ट गुजिया बनाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स भी बताए जा रहे हैं।
परफेक्ट गुजिया बनाने के जरूरी टिप्स
-
मोयन सही मात्रा में डालें।
-
किनारों को अच्छी तरह दबाएं ताकि तलते समय फिलिंग बाहर न निकले।
-
हमेशा मध्यम आंच पर तलें।
-
स्टोर करने से पहले पूरी तरह ठंडा करें।