फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज की समस्या से रहना है दूर, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये 6 फूड्स

Mon, 13 Apr 2020 04:10 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 13 Apr 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
6 foods to control diabetes home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिससे आज दुनिया के करोड़ों लोग परेशान हैं। वहीं भारत को तो डायबिटीज की राजधानी की संज्ञा दी जाती है। अनियमित खानपान और गलत चीजों के सेवन के कारण आज के समय में लोग कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। डायबिटीज भी इन्हीं परेशानियों में से एक है। हालांकि इस बीमारी से बचे रहने के लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के सेवन के बारे में बताएंगे, जिससे डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाएगा।

6 foods to control diabetes home remedies
अलसी - फोटो : Pixabay

अलसी
डायबिटीज के जोखिमों को कम करने में अलसी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इंसोल्युबल फाइबर के गुणों से भरपूर अलसी शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने का काम करती है। अलसी ह्रदय रोग के खतरे को भी कम करने में मददगार है।

6 foods to control diabetes home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रोकली
भारतीय व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने वाली ब्रोकली हरी सब्जियों में प्रमुख स्थान रखती है। ब्रोकली में मैग्नीशियम और विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। ब्रोकली के सेवन से डायबिटीज मरीजों का इंसुलिन का लेवल कम हो जाता है। इसके साथ ही ब्रोकली कोशिकाओं को हानिकारक फ्री रेडिकल डैमेज से भी बचाए रखने में मदद करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
6 foods to control diabetes home remedies
ड्राई फ्रूट्स - फोटो : सोशल मीडिया

ड्राई फ्रूट्स
टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज की समस्या से बचे रहने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है। अखरोट, पिस्ता, बादाम, काजू जैसे नट्स शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं। इनका सेवन आप रोजाना भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
6 foods to control diabetes home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन
लहसुन न केवल हमारे खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसके कई स्वास्थ्य फायदे भी हैं। लहसुन में ब्लड शुगर कम करने, इन्फ्लेमेशन कम करने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का गुण पाया जाता है। इन्हीं विशेषताओं के कारण लहसुन आपको डायबिटीज जैसी बीमारी से बचाने में मदद करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed