{"_id":"5c0251fabdec22418454fc8a","slug":"amazing-benefits-of-carrot-for-women-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लड़कियों की सेहत के लिए फायदेमंद होती है गाजर, इन फायदों से यकीनन अंजान होंगे आप","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
लड़कियों की सेहत के लिए फायदेमंद होती है गाजर, इन फायदों से यकीनन अंजान होंगे आप
Sat, 01 Dec 2018 03:16 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
carrot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुलाबी ठंड के साथ सर्दी का मौसम दस्तक देने लगा है और ऐसे में आपने भी अपनी रसोई को सर्दियों के फ्लेवर से सजा लिया होगा। इस मौसम में फल और सब्जियों की भरमार होती है। लेकिन हरी सब्जियों के मौसम में एक सब्जी ऐसी है जो अमूमन हर किसी के किचन में आपको आराम से मिल जाएगी और वो है गाजर।
2 of 5
- फोटो : file photo
गाजर को आप सलाद से लेकर सब्जी, हलवा, अचार, जूस और मुरब्बे के तौर पर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे खाने के तमाम फायदे आप जानते होंगे, पर क्या आप जानते हैं कि महिलाओं के लिए यह वरदान समान है। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में।
3 of 5
periods
- फोटो : file photo
दरअसल, पीरियड्स के दिन महिलाओं के लिए तकलीफ भरे होते हैं। बहुत सारी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द, पैरों में दर्द, स्वभाव में चिड़चिड़ापन और अनियमित स्त्राव की शिकायत रहती है। अगर आपको भी इनमें से कोई शिकायत है तो आपको बता दें गाजर का जूस आपको इससे राहत दिलाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
periods
- फोटो : file photo
अगर आपको गाजर का जूस नहीं पसंद है तो आप गाजर खा भी सकते हैं। गाजर का सेवन करने से ब्लड फ्लो ठीक होता है और इससे आपको दर्द में भी राहत मिलती है। पीरियड्स के दौरान खून निकलने से अनीमिया की शिकायत हो सकती है। इन दिनों महिलाओं को आयरन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। आप चाहें तो गाजर को सलाद के रूप में खा सकती है, लेकिन अगर आपको बहुत ज्यादा तकलीफ है तो आपके लिए इसका जूस पीना फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन
5 of 5
breast cancer
- फोटो : file photo
एक शोध के मुताबिक, गाजर खाने से ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका को कम किया जा सकता है। बीटा कैरोटीन से भरपूर गाजर कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। बता दें, बीटा कैरोटीन एक रसायनिक तत्व है जो एक एंटीऑक्सीडेंट है और इसका हमारे शरीर में अच्छा प्रभाव पड़ता है। हमारे शरीर में पहुंचकर यह पदार्थ विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।